एक्सप्लोरर

यूपी के माध्यमिक शिक्षकों ने प्रयागराज में भरी हुंकार, मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की दी धमकी

UP Teachers News: यूपी के शिक्षकों ने आज अपनी 26 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रयागराज में इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षक संघ के सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए.

UP Secondary Teachers News: यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडेड कॉलेजेज के शिक्षक अपनी तमाम मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. अपनी 26 सूत्रीय मांगों को लेकर इन शिक्षकों ने आज संगम नगरी प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षक संघ के एकजुट गुट से जुड़े सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए. यह शिक्षक यूपी के अलग-अलग जिलों से आए हुए थे. शिक्षकों ने यहां नारेबाजी कर हुंकार भरी और मांगे पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया.

शिक्षकों का यह प्रदर्शन ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किए जाने, विद्यालयों का राजकीयकरण करने, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धाराओं को बहाल करने, सिटीजन चार्टर लागू किए जाने, ट्रांसफर की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू किए जाने, बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का पारिश्रमिक बढ़ाए जाने समेत 26 सूत्रीय मांगों को लेकर है.
यूपी के माध्यमिक शिक्षकों ने प्रयागराज में भरी हुंकार, मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की दी धमकी

सरकार ने नहीं लिया फैसला तो हो सकता है आंदोलन

प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश संरक्षक डॉ० हरि प्रकाश यादव ने कहा कि इन मांगों को लेकर शिक्षक पिछले लंबे अरसे से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है. ऐसे में यूपी के अलग-अलग जिलों से आए शिक्षक आज मजबूरी में शिक्षा निदेशालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके मुताबिक अगर सरकार ने उनकी मांगों पर अब भी गौर नहीं किया तो वह कोई बड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे.

सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई गई गुहार 

प्रयागराज में आज शिक्षा निदेशालय पर हुए प्रदर्शन में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर अपनी ताकत का एहसास कराया. इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले में दखल देते हुए मांगों को पूरी किए जाने की गुहार लगाई गई. इस प्रदर्शन में एक हज़ार से ज्यादा शिक्षक शामिल हुए. इनमे महिला टीचर्स भी शामिल थीं. 

ये भी पढ़ें: 'पहली ही बारिश में पानी चूने लगा', राम मंदिर को लेकर मुख्य पुजारी का बड़ा दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget