एक्सप्लोरर

UP News: दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा, उज्जवला लाभार्थियों को मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर

Free Gas Cylinder in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्जवला लाभार्थियों को तोहफा देने का ऐलान किया है. इस योजना पर सरकार 1 हजार 890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है.

Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश वासियों को योगी सरकार दीपावली पर तोहफा देगी. इसके तहत प्रदेश सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी दीपावली पर फ्री लपीजी सिलेंडर देने का आदेश जारी किया है. योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ मिलेगा. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस आदेश के बाद दीपावली से पहले ही फ्री एलपीजी सिलेंडर का उत्तर प्रदेश में वितरण शुरू कर दिया गया है. पिछले साल की बात करें तो इस मौके पर करीब 1.85 करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ मिला था, पिछले साल के मुकाबले इस साल लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है. 

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उत्तर प्रदेश में साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर फ्री एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है. यही वजह है कि दीपावली से पहले फ्री एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का आदेश योगी सरकार के जरिये जारी किया गया है. 

1890 करोड़ खर्च करेगी सरकार
इससे दीपावली और होली जैसे त्योहार पर समाज के गरीब तबके को राहत मिलती है. पिछले साल जहां 1.85 करोड़ परिवारों को इसका सीधा लाभ मिला था, दूसरी तरफ इस साल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ हो गई है. इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार 1 हजार 890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. 

बता दें, उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार देती है. इस योजना के तहत बाकी छूट राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है. योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर रिफिल करके दिया जा रहा है. 

नवंबर 2023 से शुरू हुई थी ये योजना
इससे पहले योगी सरकार ने होली के मौके पर भी उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फ्री सिलेंडर दिया था. इसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 1.75 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ दिया गया था. 

योगी सरकार ने दीवाली और होली पर फ्री गैस सिलेंडर देने की योजना शुरूआत पिछले साल 10 नवंबर 2023 से किया था, इसके तहत सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के मदरसों में गूजेंगे श्लोक और मंत्र, सहारनपुर के मौलाना बोलें- 'इसमे कोई हर्ज नहीं'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget