एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने बताई हंगामे की असली 'वजह', कहा- अगली बार जब बैठेंगे तब...

यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि लोकतंत्र में यह होता रहता है. सबके मुद्दे एक हैं, जनता का हित. अगली बार जब सत्र में बैठेंगे, प्रदेश की प्रगति और उत्थान के बारे में चर्चा करेंगे.

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया. गुरुवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा होनी थी. इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में चर्चा-परिचर्चा में जनता के मुद्दे उठाए जाने चाहिए. मेरा प्रयास रहता है कि सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चले. सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनता के हितों के लिए काम करे. विपक्ष के पास सकारात्मक सुझाव और कमियां हो तो वह इंगित करे.

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर ही सदन चलाते हैं. मेरा प्रयास था कि आज सारे प्रश्न और नोट्स ले लूं. इसका मैंने बहुत प्रयास किया. नेता प्रतिपक्ष से भी निवेदन किया कि जो नोटिस आपने दी, उसे सुनने का प्रयास करूंगा. शायद, उन्हें मेरी बात पसंद नहीं आई होगी. इसी कारण विपक्षी विधायक बार-बार कहने पर भी अपनी सीटों पर नहीं गए. मेरे चाहने के बावजूद भी विधानसभा की कार्यवाही नहीं चल सकी.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यह होता रहता है. सबके मुद्दे एक हैं, जनता का हित. अगली बार जब सत्र में बैठेंगे, प्रदेश की प्रगति और उत्थान के बारे में प्रदेश की देश-दुनिया में जो छवि बन रही, उसकी चर्चा करेंगे.

महाकुंभ 2025 से पहले पर्यटकों को झटका! इस फैसले से पड़ेगा आपकी जेब पर असर, 50% बढ़ा दाम

शीतकालीन सत्र के चौथे और अंतिम दिन प्रश्न काल सपा सदस्यों के शोर-शराबे और हंगामे की भेंट चढ़ गया. जिसके चलते पूर्व प्रस्तावित महाकुंभ और अनुपूरक अनुदानों पर भी चर्चा नहीं हो सकी.

सपा सदस्यों के शोर-शराबे के चलते ही बुधवार को भी इन दोनों विषयों पर चर्चा नहीं हो पाई थी. हंगामे के बीच ही विधायी कार्यों को निष्पादित करते हुए सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई.

दो दिन लगातार नहीं बोल पाए सीएम
पूर्व निर्धारित कार्यसूची के अनुसार गुरुवार को महाकुंभ और अनुपूरक बजट पर चर्चा होनी थी. भाजपा के सदस्य सिद्वार्थ नाथ सिंह ने चर्चा शुरू की. लेकिन, सदस्यों के शोरशराबे के चलते चर्चा में कुछ भी स्पष्ट नहीं सुना गया. इनके बाद किसी अन्य सदस्य ने चर्चा में हिस्सा नहीं लिया.

मुख्यमंत्री और नेता सदन योगी आदित्यनाथ को महाकुंभ और अनुपूरक अनुदानों पर अपना पक्ष रखना था. सपा सदस्यों के शोरशराबे और हंगामे के बीच ही नियम-56 की सारी सूचनाओं को अस्वीकार कर दिया गया. इनमें से कई सूचनाओे पर चर्चा होनी थी.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्य हाथों मे भीमराव आंबेडकर की फोटो लेकर वेल में पहुंच गए और नारे लगाने लगे. शोरशराबे और हंगामे के कारण प्रश्न काल नहीं हो सका. सपा सदस्यों के शोरशराबे और हंगामे के कारण सारे विधायी कार्यों को संपन्न कराने के साथ ही कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azamgarh News: फर्जी दस्तावेजों से मलेशिया की नागरिकता, हिंदुस्तान में भी बना रहा वोटर, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़: फर्जी दस्तावेजों से मलेशिया की नागरिकता, हिंदुस्तान में भी बना रहा वोटर, आरोपी गिरफ्तार
अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय हटाने पर सियासत तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले किशोरी लाल शर्मा
अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय हटाने पर सियासत तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले किशोरी लाल शर्मा
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
रामपुर जेल प्रशासन पर भड़कीं आजम खान की पत्नी, कहा- परमिशन के बाद भी बेटे को दोस्त ने मिलने नहीं दिया गया
रामपुर जेल प्रशासन पर भड़कीं आजम खान की पत्नी, कहा- परमिशन के बाद भी बेटे को दोस्त ने मिलने नहीं दिया गया

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget