एक्सप्लोरर

UP Weather Update: यूपी में भीषण सर्दी के बीच आज 38 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें- अपने जिले के मौसम का हाल

UP Weather Update Today: आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं देर रात्रि के समय और सुबह कही-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा रहेगा.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी और घने कोहरे की मार पड़ रही है. इस बीत आज से मौसम का मिजाज बदल रहा है. शनिवार से दो दिन प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जिससे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी. नोएडा, गाजियाबाद, आगरा समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में सभी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. सोमवार से तापमान में और गिरावट आएगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं देर रात्रि के समय और सुबह कही-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. 13 जनवरी से एक बार मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. 

नोएडा-गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट
प्रदेश में आज नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, सँभल, अलीगढ़, मथुरा, बदायूं, कांशीरामनगर, एटा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, ओरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव और फतेहपुर में बिजली की चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

बारिश और सर्दी के बीच प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में अयोध्या और चुर्क में सबसे ठंडा दिन रहा. यहां न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. कानपुर में ठंड में तेजी से इजाफा देखा गया यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा, राजधानी लखनऊ और बाराबंकी में 5.4, सुल्तानपुर में 5.0, मेरठ में 5.2, बरेली में 5.3 और मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री रहा.   

कड़ाके की सर्दी के बीच सीएम योगी ने भी लोगों को सर्दी से बचने की सलाह दी और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि कोई भी बेघर खुले में रात न गुजारे, ये सुनिश्चित हो कि वो रैन बसेरों में रहें. 

महाकुंभ में योगी सरकार के इस काम से नाराज शंकराचार्य, पूछा- यहां कौन वीआईपी है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget