एक्सप्लोरर

UP Weather News: यूपी में सर्दी का सितम जारी, पड़ेगी कड़ाके ठंड, जानें- मौसम का अपडेट

Weather Today in UP: IMD के मुताबिक दिसंबर के आखिर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर यूपी में दिखाई दे सकता है. इस दौरान शीतलहर से सर्दी के कहर और बढ़ा सकती है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. दिन के मुकाबले शाम होते-होते ठंड का कहर और बढ़ जाता है. दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों के लिए थोड़ी राहत जरूर हैं लेकिन शाम होने के साथ ही पूरा प्रदेश कोहरे की सफेद चादर में लिपटा हुआ नजर आता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन ऐसा है मौसम रहने की अनुमान जताया गया है. इस बार क्रिसमस के त्योहार पर भी दिन के समय राहत रहेगा, हालांकि दिसंबर महीने के अंत तक सर्दी और बढ़ सकती है

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 20 दिसंबर को भी मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है. यानी दिन में सूर्य देवता के दर्शन होंगे. जिससे बुजुर्गों और बच्चों को धूप सेंकने का मौका मिलेगा. हालांकि सुबह और शाम के समय फिर कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई हैं. विभाग की ओर से कोई खास चेतावनी नहीं जारी की गई है. अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा. 

मेरठ में सबसे ठंडा दिन रहा
गुरुवार को यूपी में मेरठ में सबसे ठंडा दिन रहा है. यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आगरा में 6.2, मुजफ्फरनगर में 6.4, चुर्क और झांसी में 6.5, बुलंदशहर और अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्द किया गया. राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9.0 और अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सिस अधिक था.  

IMD के मुताबिक़ दिसंबर के आखिर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर यूपी में दिखाई दे सकता है. इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर, सर्दी के कहर को और बढ़ा सकती है. जिससे यूपी के लोगों को एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ सकता है. ठंड के साथ हवा में प्रदूषण की मात्रा में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ख़ासतौर से दिल्ली से सटे जनपदों का बुरा हाल है. नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में हवा का एक्यूआई बेहद गंभीर श्रेणी में 400 के पार दर्ज किया गया. ऐसे में एनसीआर रीजन में ग्रेप-4 लागू किया गया है. 

महाकुंभ 2025 से पहले पर्यटकों को झटका! इस फैसले से पड़ेगा आपकी जेब पर असर, 50% बढ़ा दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget