एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बीच बारिश का अलर्ट, जानें- आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today in UP: यूपी में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में घना कोहरा और सर्दी से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और कंपकपाती ठंड की बीच आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी यूपी और प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आज गरज के साथ बारिश हो सकती हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी. यूपी में आज 3 जनवरी से अगले दो से तीन दिनों तक अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है. यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं.  

यूपी में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में घना कोहरा और सर्दी से लोग परेशान हैं. इस बीच आज मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 3 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 4 जनवरी से 7 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है. आज अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. 

यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर ज़िले में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. यहां आज का दिन ठंडा से भी अधिक ठंडा रह सकता है. जबकि अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड़, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी परेशान कर सकती है और लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर,बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है. ऐसे में आवाजाही में ख़ास सावधानी बरतें. 

इन इलाकों में छाया रहेगा कोहरा
यूपी के कई इलाक़ों में आज कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर,  बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव,  बाराबंकी, हरदोई, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर,  शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, अमरोहा, संभल, बदायूं में कोहरा छाया रहेगा. 

यूपी में इन दिनों न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में इन दिनों शीत दिवस के हालात हैं. इतनी सर्दी पड़ रही हैं कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है. शाम ढलते ही कड़ाके की सर्दी हो रही है. ऐसे में खुले में रहने वाले लोगों के लिए अलाव ही सहारा है. प्रशासन ने ऐसे लोगों को रैन बसेरों में रहने की अपील की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget