एक्सप्लोरर

UP Bulldozer Action: हिंदुओं और बीजेपी नेताओं के घर पर भी चला है CM योगी का बुलडोजर, यहां पढ़ें कार्रवाई की पूरी लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बुलडोजर विपक्षी दल के नेताओं ही नहीं बीजेपी नेताओं के अवैध अतिक्रमण पर भी चला है. यूपी सरकार साफ कहती आ रही है कि अपराधियों का कोई धर्म और जाति नहीं है.

UP Bulldozer News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं. योगी सरकार पर आरोप लगते हैं कि यह बुलडोजर एक विशेष धर्म और विपक्षी दलों के नेताओं पर ही चलता है. हालांकि यूपी सरकार इस बात को लेकर साफ कहती आ रही है कि अपराधियों का कोई धर्म और जाति नहीं है. इसलिए अपराधियों को किसी धर्म या जाति से न जोड़ें. योगी सरकार का बुलड़ोजर विपक्षी दल के नेताओं ही नहीं बीजेपी नेताओं के घर पर भी चला है और इसके साथ ही हिंदुओं के अवैध अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया है. इस खबर में जानें कि यूपी में हिंदुओं और बीजेपी नेताओं के घर पर कब-कब बुलडोजर चला है.

जानें बीजेपी नेताओं पर कब हुई बुलडोजर कार्रवाई

जनवरी 2023

ललितपुर के मड़ावरा में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम जैन बजाज के मकान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला था.

जून 2022

बरेली में पूर्व बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार की अवैध कालोनी पर भी बुलडोजर चल चुका है.

जुलाई 2022

यूपी के बरेली में बीजेपी के पूर्व नेता योगेश पटेल के अवैध बरातघर पर भी बुलडोजर चला था.

अगस्त 2022

वाराणसी के सिकरौल वार्ड के वरुणा एंक्लेव सोसाइटी की जमीन पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अखंड सिंह के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया था. वाराणसी विकास प्राधिकरण ने बीजेपी नेता की जमीन पर बने अवैध निर्माण को तोड़ा था.

अगस्त 2022

वहीं नोएडा की एक सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के अतिक्रमण पर भी बुलडोजर चला था.

जानें यूपी में हिंदुओं पर कब-कब हुई बुलडोजर कार्रवाई

फरवरी 2023

कानपुर देहात जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान बुलडोजर एक्शन के दौरान में एक महिला प्रमिला और उसकी बेटी नेहा की मौत हो गयी थी.

मार्च 2022

कानपुर में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर चला था, जिसमें भू-माफिया विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगू यादव ने जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया था.

अप्रैल 2022

लखनऊ में मनीष गुप्ता हत्याकांड केस में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह के मकान पर भी बुलडोजर चलाया गया था.

जून 2022

बाराबंकी के असेनी में रॉयल पैराडाइज के अवैध निर्माण गिरा दिया था. इसके साथ ही असेनी में दुर्गा प्रसाद ,छोटेलाल, बाबूलाल की जमीन पर अनियमित रूप से की गई प्लाटिंग में हुए निर्माण को भी गिरा दिया गया था.

अगस्त 2022

अगस्त में कानपुर में बर्रा बाईपास चौराहे पर विनोद प्रजापति के गेस्ट हाउस दिव्यांशी गार्डन को गिरा दिया गया था. कानपुर विकास प्राधिकरण के अनुसार, बर्रा के जूही कलां इलाके में विनोद प्रजापति ने 20 साल से हाईवे के किनारे दो हजार वर्ग जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था.

नवंबर 2022

वहीं चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के पसाई गांव में सरकारी तालाब पर बने डेढ़ दर्जन से अधिक मकानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणो को तोडा गया था. यहां पर तालाब की जमीन पर बने राजनाथ राजभर, नरेंद्र राजभर, अशोक खरवार, सारंगधर दुबे, रमेश खरवार, हरवंश गोंड, मिठाई खरवार, लालता राजभर, रामजन्म राजभर, कमला देवी, संतू राजभर, अच्छेलाल खरवार, लहरी खरवार, केदार सिंह, दिनेश सिंह, सदन यादव, अजित सिंह व गामा यादव के मकानों को ध्वस्त किया गया.

UP Politics: विदेश में होटल और टापू वाले बयान पर अखिलेश का सीएम योगी पर पलटवार, कहा- 'रजिस्ट्री के गवाह आप ही थे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा टोल प्लाजा पर नशे में धुत कार सवारों का तांडव! गाड़ी घुमा-घुमाकर तोड़ दिए कई बैरियर
इटावा टोल प्लाजा पर नशे में धुत कार सवारों का तांडव! गाड़ी घुमा-घुमाकर तोड़ दिए कई बैरियर
Uttarakhand News: बदरीनाथ धाम में नए नियम लागू, बिना अनुमति धार्मिक आयोजन पर लगेगा जुर्माना, मांस लाने पर भी प्रतिबंध
बदरीनाथ धाम में नए नियम लागू, बिना अनुमति धार्मिक आयोजन पर लगेगा जुर्माना, मांस लाने पर भी प्रतिबंध
वाराणसी नगर निगम ने Tax वसूली में रचा इतिहास, 2025-26 में 403.45 करोड़ का मिला राजस्व
वाराणसी नगर निगम ने Tax वसूली में रचा इतिहास, 2025-26 में 403.45 करोड़ का मिला राजस्व
यूपी में नकली नोटों के मुद्दे पर राजनीति, पंकज चौधरी के आरोपों पर अखिलेश यादव का जवाब- गोरखपुर है ही कितनी दूर...
यूपी में नकली नोटों के मुद्दे पर राजनीति, पंकज चौधरी के आरोपों पर अखिलेश यादव का जवाब- गोरखपुर है ही कितनी दूर...

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन 3 वजहों से लिया एक्शन! अब क्या करेंगे राज्यसभा सांसद?
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन 3 वजहों से लिया एक्शन! अब क्या करेंगे राज्यसभा सांसद?
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
On This Day: 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, डेढ़ बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, डेढ़ बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
Embed widget