एक्सप्लोरर

यूपी में बिजली बकायेदारों के लिए अच्छी खबर! अब नहीं कटेगा कनेक्शन, बस करना होगा ये जरूरी काम

UP News: बकायेदार बिजली विभाग के काउंटर पर जाकर आंशिक बिल जमा करवा सकते हैं. इसके अलावा उपभोक्ता ऑनलाइन या अन्य बिल कलेक्शन एजेंसियों को भी आंशिक भुगतान कर सकते हैं.

UP Electricity News: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अगर आप किसी वजह से अपने बिजली के बिल का पूरा भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, तो आप उसका आंशिक भुगतान करके भी बिजली जा सकते हैं. यही नहीं अगर बिल जमा नहीं करने की वजह से कनेक्शन काट दिया गया है तो भी बिल का 25 फीसद जमा करवाकर भी कनेक्शन जुड़वाया जा सकेगा. यूपी पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) प्रंबंधन ने बकाएदारों को लेकर ये अहम फैसला लिया है. 

इस संबंध में यूपीपीसीएल के द्वारा आंशिक भुगतान को लेकर नए आदेश जारी कर दिए गए हैं. जिनमें अलग-अलग उपभोक्ताओं को लेकर कैटेगरी वाइज तय किया गया है. इस बारे में जानकारी देते हुए यूपीपीसीएल के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि कम बिजली की खपत वाले लाइफलाइन उपभोक्ताओं को बकाया बिल कुल दस फीसद या 250 रुपये जो भी अधिक हो वो जमा कराने पर बिजली जलाने की सुविधा होगी. 

आंशिक भुगतान कर जला सकेंगे बिजली
अन्य श्रेणी के बकायेदारों को 25 फीसद या 1000 रुपये जो भी ज्यादा हो वो धनराशि जमा करने के बाद बिजली का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. इसके अंतर्गत उन उपभोक्ताओं को भी रखा गया है जिनका बिजली बिल जमा नहीं करने की वजह से कनेक्शन काट दिया गया है. आदेश के तहत ऐसे उपभोक्ता बकाये का 25 फीसद तक जमा करवाकर अपना कनेक्शन फिर से जुड़वा सकेंगे और बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

बकायेदार इसके लिए बिजली विभाग के संबंधित काउंटर पर जाकर बिजली का आंशिक बिल जमा करवा सकते हैं. इसके अलावा उपभोक्ता ऑनलाइन या अन्य बिल कलेक्शन एजेंसियों को बिजली बिल का आंशिक भुगतान कर सकते हैं. इस सुविधा केलिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है. ऐसे उपभोक्ता महीने में एक से ज्यादा बार भी भुगतान कर सकेंगे. उपभोक्ता ने जो पैसे जमा किए है उसकी रसीद पर इसका भी जिक्र होगा. जिसमें दी गई राशि और बकाया राशि दोनों लिखी होंगी. 

विभाग की ओर से जो रसीद दी जाएगी उस पर ये भी लिखा होगा कि विद्युत बिल बकाया होने की स्थिति में बिजली विभाग के पास कनेक्शन काटने का अधिकार सुरक्षित रहेगा. भविष्य में कनेक्शन को कटने से बचाने के लिए बाकी राशि का भुगतान भी समय से करना होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Hapur News: हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
उधम सिंह नगर: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget