एक्सप्लोरर

'आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं', प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के लिए क्या-क्या बोले अखिलेश यादव?

UPPSC अभ्यार्थियों को विरोध प्रदर्शन आज (14 नवंबर) चौथे दिन भी जारी है, सुबह अभ्यार्थियों का आंदोलन उग्र हो गया. छात्रों ने आरोप लगाया कि सादे वर्दी में आए लोगों ने उन्हें आंदोलन से हटाने की कोशिश की.

Akhilesh Yadav on UPPSC Protest: प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के सामने यूपीपीएससी के अभ्यार्थियों का विरोध आज उग्र हो गया, अभ्यार्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दिए, इस दौरान पुलिस  और छात्रों के झड़प देखने को मिली है. इस पूरे बवाल पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अगर ये सरकार सोचती है कि वो अपने ताकत से आंदोलन को दबा देगी तो ये उसकी महाभूल होगी. 

सपा अध्यक्ष ने यूपीपीएससी छात्रों के विरोध को लेकर योगी सरकार पर ज़ोरदार हमला किया और एक्स पर लिखा- 'भाजपा की अहंकारी सरकार अगर ये सोच रही है कि वो इलाहाबाद में UPPSC के सामने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को हटाकर, युवाओं के अपने हक के लिए लड़े जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को खत्म कर देगी, तो ये उसकी ‘महा-भूल’ है.' 

अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं और अभी तक वो ताकत दुनिया में नहीं बनी जो मन को हिरासत में ले सके. इसके साथ ही उन्होंने 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे!' का नारा भी दिया. 

भाजपा घमंड के हिमालय पर चढ़ी हुई है- अखिलेश यादव

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लिखा-"इलाहाबाद में एक आंदोलनकारी दिव्यांग छात्रा की बैसाखी पुलिस ले गयी है… ये ख़बर बताती है कि भाजपाई और उनकी सरकार कितनी निर्दयी और संवेदनहीन है. ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं है. भाजपा घमंड के हिमालय पर चढ़ी हुई है. जो जितनी ऊँचाई पर होता है, उसका पतन भी उतना ही नीचे और तेजी से होता है. दिव्यांग कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!"

सपा अध्यक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना

सपा अध्यक्ष लगातार इस मुद्दे पर बीजेपी को घेर रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बीजेपी को नौकरी विरोधी बताया और कहा कि 'यूपी की अहंकार से भरी भाजपा सरकार लाख कोशिशों के बाद भी आखिर में इलाहाबाद के जुझारू आंदोलनकारी युवक-युवतियों के सामने हारेगी और दिखावा ये करेगी कि सब गलती यूपी लोक सेवा आयोग के अधिकारियों की है.

देश-प्रदेश चलाने के लिए जो प्रतिभावान युवा IAS/PCS या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थी बनते हैं, उनमें इतनी अधिक समझ होती है कि वो ये बात आसानी से समझ सकें कि इस खेल के पीछे असल में कौन है. भाजपा के चेहरे से एक के बाद एक मुखौटे उतर रहे हैं और भाजपा का ‘नौकरी विरोधी’ चेहरा अभ्यर्थियों के सामने बेनकाब होता जा रहा है. अच्छा हो कि भाजपा नाटक करना छोड़ दे. भाजपा युवाओं के भविष्य को अपने भ्रष्टाचार से दूर रखे.'

अभ्यार्थियों का आंदोलन हुआ उग्र

बता दें कि यूपीपीएससी अभ्यार्थियों को विरोध प्रदर्शन आज चौथे दिन भी जारी है. गुरुवार सुबह अभ्यार्थियों का आंदोलन उग्र हो गया. छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ सादे वर्दी में आए लोगों ने उन्हें आंदोलन से हटाने की कोशिश की. जिसके बाद छात्रों ने जबरदस्त विरोध किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और लोक सेवा आयोग के गेट तक पहुंच गए. इस दौरान पुलिस उनके आगे बेबस दिखाई दी. 

'ये कलयुग है सब उल्टा-सीधा चल रहा है..', अखिलेश यादव ने बुलडोजर को लेकर CM योगी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
UP Weather: यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
UP Weather: यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
LPG Crisis: 'सप्लाई सामान्य है, कालाबाजारी रोकने के लिए...', दिल्ली में LPG संकट के बीच सरकार का बयान
'सप्लाई सामान्य है, कालाबाजारी रोकने के लिए...', दिल्ली में LPG संकट के बीच सरकार का बयान
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
Eid Skincare Tips: ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
Embed widget