एक्सप्लोरर

प्रयागराज में UPPSC के परीक्षार्थियों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस के साथ झड़प

UPPSC Exam Candidates Protest: प्रतियोगी छात्र नॉर्मलाइजेश की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं. उनकी मांग है कि एक दिन में एक शिफ्ट में ही पीसीएस प्री 2024 और आर ओ और ए आर ओ प्री 2023 की परीक्षा हो.

UPPSC Candidates Protest: यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2024 और आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रतियोगी अभ्यार्थियों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. हजारों की संख्या में अभ्यार्थी लोक सेवा आयोग चौराहे पर इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी की. प्रतियोगी छात्र हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. गुस्साए छात्रों ने पुलिस की बैरिकेटिंग तक तोड़ डाली, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई.  

प्रतियोगी छात्र नॉर्मलाइजेश की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं. उनकी मांग है कि एक दिन में एक शिफ्ट में ही पीसीएस प्री 2024 और आर ओ और ए आर ओ प्री 2023 की परीक्षाएं कराई जाए. प्रतियोगी छात्रों ने 2 दिन पहले ही लोक सेवा आयोग पर गांधी वादी तरीके से शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन अनिश्चितकालीन है. जब तक कि आयोग की ओर से उन्हें एक दिन और एक शिफ्ट में ही परीक्षा कराने का आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. 

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
अभ्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से यूपी लोक सेवा आयोग दफ़्तर के सामने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. आयोग के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस फोर्स लगाई गई है. मौके पर वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड और आरएएफ को भी तैनात किया गया है. वहीं छात्रों में भी जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. छात्र लगातार उग्र होते जा रहे हैं. ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी स्थिति को संभालने की पूरी तैयारी की है. दोनों तरफ से संघर्ष देखने को मिल रहा है.

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए एडीसीपी सिटी अभिषेक भारती भी मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वो धरना स्थल के लिए बनाए गई निर्धारित जगह पर जाकर लोग विरोध प्रदर्शन करें और अपना ज्ञापन सौंपें. लेकिन, छात्र मानने तो तैयार नहीं दिख रहे हैं. वहीं छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है. सड़कों पर जाम लगने लगा है. 

बता दें कि पीएससी प्री 2024 परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को प्रस्तावित है. जबकि आर ओ/एआरओ प्रारंभिक 2023 परीक्षा 22 व 23 दिसंबर को कराई जाएगी. छात्रों के विरोध के चलते इन परीक्षाओं पर भी असर पड़ सकता है. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट है

गंगा के प्रदूषण पर गंभीर खुलासा, ओरिजिनेटिंग पॉइंट भी गंदे पानी से प्रदूषित, NGT ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
Sambhal News: 'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार
'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार
गाजीपुर: 9 साल पहले अपहरण, जबरन निकाह और अब तीन तलाक, बेटा-बेटी के धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव
गाजीपुर: 9 साल पहले अपहरण, जबरन निकाह और अब तीन तलाक, बेटा-बेटी के धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव
LPG Crisis: बाराबंकी में सिलेंडर के लिए मचा हंगामा, कतार को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
LPG Crisis: बाराबंकी में सिलेंडर के लिए मचा हंगामा, कतार को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग 'जाट 2' से तहलका मचाएंगे सनी देओल? इस बार कमाई के टूटेंगे सारे रिकॉर्ड!
इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग 'जाट 2' से तहलका मचाएंगे सनी देओल? इस बार टूटेंगे सारे रिकॉर्ड!
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget