एक्सप्लोरर

Sarkari Naukri: यूपीएससी से बेहतर UPPSC का ओटीआर सिस्टम, उम्मीदवारों को बार-बार अप्लाई करने से मिलेगी मुक्ति

UPPSC News: यूपीपीएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (One Time Registration) की व्यवस्था लागू होने के बाद से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की नौकरियों के लिए उम्मीदवारों को बार-बार फॉर्म नहीं भरना होगा. 

UPPSC Latest News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चयन प्रक्रिया को सरल बनाने के मकसद से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (One Time Registration) की सुविधा देने का फैसला लिया है. आयोग की परीक्षाओं के लिए अप्रैल से ओटीआर (OTR) अनिवार्य होगा. इसके लिए उम्मीदवारों से अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू होने के बाद से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की नौकरियों के लिए उम्मीदवारों को बार-बार फॉर्म नहीं भरना होगा. 

ओटीआर लागू होने के बाद यूपीपीएससी की अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को सिर्फ एक बार ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) कराना होगा. इस दौरान अभ्यर्थियों को अपना सभी विवरण, प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा. इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर जारी होगा, जिसे वेबसाइट पर डालते ही अभ्यर्थी का पूरा विवरण आ जाएगा. अभ्यर्थी जब भी किसी नई नौकरी का फॉर्म भरेगा तो उसे सिर्फ अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा. इससे भर्तियों में पारदर्शिता आने के साथ अभ्यर्थियों को होगी सुविधा.

अप्रैल से अनिवार्य होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन
बताया जा रहा है कि यह सुविधा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) से भी बेहतर होगी. ऐसा इसलिए कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ओटीआर में वो सारी जानकारियां शामिल हैं जो आवेदन के लिए आवश्यक होती हैं. ऐसा संघ लोक सेवा आयोग की ओटीआर में सुविधा नहीं है. इस लिहाज से यूपीपीएससी की पहल को संघ लोक सेवा आयोग से बेहतर संस्थागत प्रयास माना जा रहा है.

अलग-अलग जाति का उल्लेख नहीं कर पाएंगे उम्मीदवार
इससे पहले अभ्यर्थी एक ही परीक्षा के लिए कई फॉर्म भरते थे, जिससे गड़बड़ी की आशंका बनी रहती थी. आरक्षण का अनुचित लाभ लेने के लिए कूटरचित तरीके से अलग-अलग जाति का उल्लेख करके आवेदन कर देते थे, जो अब मुमकिन नहीं होगा. पूर्व में ऑनलाइन आवेदन के संदर्भ में केंद्रीकृत डाटा बैंक नहीं था. अब ओटीआर से केंद्रीकृत डाटा होगा जिससे इस प्रकार की प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा.

सीएम योगी का दावा है कि यूपीपीएससी में आज से One Time Registration व्यवस्था शुरू होने का लाभ उम्मीदवारों को मिलेगा.अब आयोग की विभिन्न चयन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी को बार-बार अपना व्यक्तिगत विवरण नहीं देना होगा. आवेदक को अपना फोटो एवं हस्ताक्षर केवल एक बार अपलोड करना होगा. इस नई व्यवस्था के तहत ओटीआर में दर्ज समस्त सूचनाएं डिजिटल फार्मेट में हमेशा उपलब्ध होंगी. 

सरकारी नौकरी की भिन्न-भिन्न अधिसूचनाओं के सापेक्ष आवेदन प्रक्रिया में ओटीआर में दर्ज सूचनाएं स्व प्रदर्शित होगी. ओटीआर (व्यक्तिगत विवरण, फोटो एवं हस्ताक्षर आदि) में दर्ज समस्त सूचनाएं जारी करता संस्थानों से डिजिटली सत्यापित होगी. इससे निश्चित ही अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को आयोग की खूब तारीफ़ की. उनका कहना है कि विगत साढ़े पांच वर्ष में राज्य सरकार ने एक निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से चयन प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करते हुए साढ़े पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की है. इस महत्वपूर्ण कार्य में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बड़ी भूमिका रही है.

यह भी पढ़ें: Government Jobs: यूपीसीएल में निकली अप्रेंटिसशिप की भर्ती, बिना परीक्षा के होगा सलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
Mahoba News: घर जमाई बनने से इनकार पर बवाल, पत्नी ने मायके वालों संग बीच सड़क पति और सास को पीटा
घर जमाई बनने से इनकार पर बवाल, पत्नी ने मायके वालों संग बीच सड़क पति और सास को पीटा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget