एक्सप्लोरर

'एक रहो..सचेत रहो..', नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे छात्रों पर बोलीं नेहा सिंह राठौर, कहा- इनसे रहो सावधान

Neha Singh Rathore: नेहा सिंह राठौर लगातार यूपीपीएससी परीक्षार्थियों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रही है. एक पोस्ट में उन्होंने अपने हाथ में पोस्टर लेकर नॉर्मलाइजेशन को हटाने की मांग की. 

Neha Singh Rathore: यूपी लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे छात्रों के प्रदर्शन पर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि एक रहो और सचेत रहो...नहीं तो आपकी सालों की मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी. 

नेहा सिंह राठौर लगातार यूपीपीएससी परीक्षार्थियों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रही है और नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को हटाने की मांग कर रही है. उन्होंने एक्स पर एक के बाद एक इसे लेकर कई पोस्ट की है. एक पोस्ट में उन्होंने अपने ही अंदाज में हाथ में पोस्टर लेकर नॉर्मलाइजेशन को हटाने की मांग की. 

नेहा सिंह राठौर ने छात्रों को चेताया
वहीं एक और पोस्ट में उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों को भी सावधान रहने की अपील की. उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा- 'प्रतियोगी छात्रों को सावधान रहना होगा. छात्र एकता ज़िंदाबाद..!' नेहा ने अपने वीडियो में कहा कि 'जो लोग नॉर्मलाइज़ेशन के ख़िलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं उन्हें सबसे पहले अपने आसपास मौजूद भाजपाई तत्वों से सावधान रहना होगा. ये वही लोग है जो आपके आंदोलन को भटकाने की कोशिश करेंगे. और सरकार को ख़ुश करने के लिए आपके भविष्य को दाँव पर लगा देंगे. 

उन्होंने आगे कहा कि छात्रों के भेष में छिपे इन संघियों से अगर आप सावधान नहीं रहे तो ये आपकी सालों से की गई मेहनत को बिगाड़ देंगे और आपकी मेहनत को मिट्टी मिला देंगे..इसलिए एक रहो..सचेत रहो..

छात्रों का विरोध तीसरे दिन भी जारी
बता दें कि नॉर्मलाइजेशन के विरोध में यूपीपीएससी के छात्रों का विरोध प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है. छात्र इस मामले पर झुकने को तैयार नहीं है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी वो विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे. छात्र एक दिन एक शिफ्ट में ही परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं 

उधर पुलिस का भी इस पर कड़ा रुख देखने को मिल रहा है. पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल दो नामजद व कई अन्य युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके अलावा कोचिंग की लाइब्रेरी बंद करा रहे 11 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है. कैंट थाना पुलिस ने 11 छात्रों को हिरासत में लिया है.  

बुलडोजर एक्शन: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले- 'सरकार को जोरदार तमाचा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
महोबा: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget