एक्सप्लोरर

ATS ने ISIS के आतंकी को किया गिरफ्तार, साथियों संग मिलकर तैयार किया था 'आतंक का अलीगढ़ मॉड्यूल'

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश एटीएस को आतंकी संगठन के खिलाफ अपनी कार्रवाई के तहत बड़ी सफलता मिली है. अलीगढ़ से इस्लामिक स्टेट के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है.

ISIS Terrorist Arrested: उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. वह आईएसआईएस की शपथ लेकर देश विरोधी गतिविधियां संचालित कर रहा था. आतंकी की पहचान फैजान बख्तियार (Faizan Bakhtiar) के रूप में हुई है जिसके खिलाफ 3 नवंबर 2023 को लखनऊ एटीएस  थाने में केस दर्ज किया गया था. इससे पहले एटीएस अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारिक, बजीहउद्दीन सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. 

फैजान की उम्र 24 वर्ष है और यूपी एटीएस को उसकी तलाश थी. उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. उसे बुधवार (17 जनवरी) को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. फैजान ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रयागराज के रहने वाले रिजवान अशरफ से ISIS की बैयत लेकर पूर्व में गिरफ्तार साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ ISIS का मॉड्यूल तैयार किया था. इसमें अन्य लोगों को भी जोड़ रहा था. 

यूपी के कई जिलों में फैला था नेटवर्क
अलीगढ़ ISIS मॉड्यूल का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में फैला हुआ था. कई कुख्यात आतंकी संगठन ISIS की बैयत ले चुके थे. ये सभी आतंकी देश विरोधी मंसूबा बनाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. अलीगढ़ मॉड्यूल ध्वस्त होने के बाद फैजान छिप-छिपकर रह रहा था. 

कोर्ट में पेश कर की जाएगी आगे की कार्रवाई
यूपी एटीएस ने बयान जारी कर बताया कि फैजान को नियमों के अनुसार कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फैजान और उसके पूर्व में गिरफ्तार साथियों के अन्य सहयोगियों के संबंध में गहराई से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फैजान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मास्टर इन सोशल वर्क यानी एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहा था. फैजान प्रयागराज के करेली नगर का रहने वाला है. वह फिलहाल अलीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रहा था. एटीएस ने उसके कब्जे से एक फोन, आधार कार्ड और 6460 रुपया  बरामद किया है.

ये भी पढ़ेंLok Sabha Eletions: यूपी की सीटों को लेकर कांग्रेस-सपा के बीच हुई बैठक, रामगोपाल यादव बोले- 'हमने आधा रास्ता...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
योगी सरकार की ODOP योजना ने बदला महिलाओं का भाग्य, 10 लाख के कर्ज से शुरू किया स्मार्ट लॉक बिजनेस
योगी सरकार की ODOP योजना ने बदला महिलाओं का भाग्य, 10 लाख के कर्ज से शुरू किया स्मार्ट लॉक बिजनेस
UP: उत्तर प्रदेश में प्रोजेक्ट गंगा! 20 लाख घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और एक लाख रोजगार का लक्ष्य
UP: उत्तर प्रदेश में प्रोजेक्ट गंगा! 20 लाख घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और एक लाख रोजगार का लक्ष्य
'निश्चिंत होकर घर जाइए, समस्या मेरी है', जनता दर्शन में पीड़ितों के पास पहुंचे CM योगी, लेंगे एक्शन
'निश्चिंत होकर घर जाइए, समस्या मेरी है', जनता दर्शन में पीड़ितों के पास पहुंचे CM योगी, लेंगे एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget