एक्सप्लोरर

यूपी के बजट सत्र में बीजेपी के लिए राह नहीं आसान, इन मुद्दों पर विपक्ष कर सकता है हंगामा

UP Budget Session 2025: यूपी विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को यूपी बजट सत्र का तय कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस बार बजट सत्र 11 दिन चलेगा, 20 फरवरी को वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे.

UP Budget Session 2025: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. यूपी विधानसभा सचिवालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार यूपी की बजट सत्र 11 दिन तक चलेगा, जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण के साथ, बजट पेश किया जाएगा और उस पर चर्चा कराने के बाद मंजूरी ली जाएगी. इनमें से एक सप्ताह बजट पर चर्चा होगी और बाकी दिन अन्य विधायी कार्य निपटाए जाएंगे. 

यूपी विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को यूपी बजट सत्र का तय कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके तहत 17 फरवरी को सर्वदलीय बैठक और कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई जाएगी. कार्यक्रम के तहत पहले दिन 18 फरवरी को विधानसभा व विधान परिषद में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिभाषण होगा. जिसके बाद 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. जिसके बाद अगले दिन 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बजट 2025-26 पेश करेंगे. 

11 दिन चलेगा यूपी विधानसभा का बजट सत्र
बजट पेश होने के बाद 21 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. 22 को शनिवार और 23 फरवरी को रविवार होने की वजह सदन नहीं चलेगा. इसके बाद 24 फरवरी और 25 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी. 26 फरवरी को शिवरात्रि होने की वजह से अवकाश रहेगा और 27 व 28 फरवरी दो दिन बजट पर चर्चा होगी. 

इस बार यूपी विधानसभा का बजट सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार है. समाजवादी पार्टी ने जहां महाकुंभ भगदड़ और मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी तैयारी की है तो वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष ने भी जवाब देने की अभी से तैयारी कर ली है. सपा महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के सही आंकड़ों को लेकर योगी सरकार से जवाब मांग सकती है इसके साथ ही चुनाव में गड़बड़ी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की तैयारी है तो वहीं सत्ता पक्ष महाकुंभ में आए करोड़ो श्रद्धालुओं और उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित दिख रही है.  

सीनियर सिटिजन्स के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, लाखों लोगों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी और सपा के दावों के बीच मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, आई सरकार तो बंटेगा यूपी?
बीजेपी और सपा के दावों के बीच मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, आई सरकार तो बंटेगा यूपी?
यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश?
यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश?
'मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन...', पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ
'मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन...', पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ
UP IAS Transfer: यूपी में 9 IAS अधिकारियों के तबादले, कुछ को मिला अतिरिक्त प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट
यूपी में 9 IAS अधिकारियों के तबादले, कुछ को मिला अतिरिक्त प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, लिखा- 'हमारा परिवार बड़ा हो गया'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला खुलासा
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
Embed widget