एक्सप्लोरर

मिड डे मील योजना के मेन्यू में शामिल हुआ ये व्यंजन, हफ्ते में एक दिन स्टूडेंट्स को मिलेगी खास खिचड़ी

UP MDM Menu: यूपी में मिड डे मील के मेन्यू में बदलाव किया गया है. मिड डे मील योजना में श्री अन्न को भी इसमें शामिल किया गया है. सरकारी स्कूलों में अब छात्रों को एक दिन बाजरे की खिचड़ी मिलेगी.

UP News: पीएम पोषण योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का मेन्यू बदल दिया गया है. इसके तहत अब बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हफ्ते में चार दिन दाल युक्त भोजन के साथ ही बच्चों को रोजाना मौसमी सब्जी खिलाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए मेन्यू के आधार पर बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न (मोटे अनाज) भी दिया जाएगा.

दरअसल उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील योजना के तहत एक वक्त का खाना दिया जाता है. जिसका उद्देश्य बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को बढ़ाना है. वहीं अब मिड डे मील योजना के मेन्यू में बदलाव किया गया है. इस बदलाव के तहत जहां पहले हफ्ते में सिर्फ दो दिन दाल दी जा रही थी, उसे बढ़ाकर चार दिन कर दिया गया है. वहीं मेन्यू में श्री अन्न बाजरा को भी शामिल किया गया है. हालांकी हफ्ते में एक ही दिन बाजरे की खिचड़ी बच्चों को दी जाएगी.

बदला गया मिड डे मील का मेन्यू

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से पहले के मेन्यू को बदलकर जारी किए गए नए मेन्यू के आधार पर बच्चों को हफ्ते में एक दिन मूंग की दाल और मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी दी जाएगी. वहीं इस लिस्ट की बात करें तो सोमवार के दिन रोटी, सोयाबीन की बड़ी युक्त मौसमी सब्जी और ताजा मौसमी फल, मंगलवार को चावल, सब्जी और दाल, बुधवार के दिन मौसमी सब्जी और सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी व दूध, गुरुवार के दिन रोटी, सब्जी युक्त दाल, शुक्रवार के दिन मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी, मूंग की दाल और शनिवार को चावल, सब्जी के साथ दाल युक्त भोजन दिया जाएगा.

प्रोटीन और फाइबर से भऱपुर है बाजरा

 बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रुप में मनाए जाने की घोषणा की थी. यहीं कारण है कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश में पीएम पोषण योजना के तहत मिड डे मील के मेन्यू में बदलाव कर श्री अन्न (मोटा अनाज) को इसमें शामिल किया गया है. बाजरे में प्रोटीन, फाइबर, सोडियम और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है. जो पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही खून में आयरन की कमी को दूर कर शारीरिक और मानसिक विकास में अहम रोल निभाता है.

यह भी पढ़ेंः
UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के करीबी नेता पर गांजा तस्करी का आरोप, भेजा गया जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण पर अयोध्या में साढ़े 11 घंटे बंद रहेगा राम मंदिर, जानें कब खुलेगा राम लला का द्वार?
चंद्रग्रहण पर अयोध्या में साढ़े 11 घंटे बंद रहेगा राम मंदिर, जानें कब खुलेगा राम लला का द्वार?
Iran Israel War: ईरान–इजरायल युद्ध से तेल बाजार में हलचल, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? लोगों की राय
ईरान–इजरायल युद्ध से तेल बाजार में हलचल, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? लोगों की राय
Public Holidays in UP: यूपी में होली पर कितनी छुट्टी? 1 या 3 दिन! यहां जान लें कब तक बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर
यूपी में होली पर कितनी छुट्टी? 1 या 3 दिन! यहां जान लें कब तक बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget