एक्सप्लोरर

यूपी में कम होंगे सरकारी विभाग, 20 हजार पद होंगे खत्म, 59 हजार से ज्यादा नए पदों पर मिलेगी नौकरी

यूपी के पूर्व मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली समिति ने विभागों में फेरबदल की सिफारिश की है. समिति ने तमाम मौजूदा पदों की आवश्यकता ना रहने का तर्क देते हुए उन्हें समाप्त करने और नई जरूरत के अनुसार पदों के सृजन की सिफारिश की है.

लखनऊ. यूपी सरकार विभागों में बड़ा फेरबदल करने जा रही है. प्रदेश में विभागों के पुनर्गठन के साथ ही सरकारी कर्मचारियों की जरूरत का नए सिरे से आंकलन होगा. खबर के मुताबिक, 59 हजार नए पदों का सृजन और 20 हजार पद खत्म किए जाएंगे. दरअसल, पूर्व मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली समिति ने विभागों में फेरबदल की सिफारिश की है. समिति ने तमाम मौजूदा पदों की आवश्यकता ना रहने का तर्क देते हुए उन्हें समाप्त करने और नई जरूरत के अनुसार पदों के सृजन की सिफारिश की है. समिति ने कहा कि जहां आवश्यकता से अधिक लोगों की तैनाती हो, वहां से कम तैनाती वाले स्थानों पर समायोजन किया जाए.

59 हजार से ज्यादा पद होंगे खाली बता दें कि अगर समिति के इस सुझाव पर अमल हुआ तो सिंचाई विभाग व प्राइमरी स्कूलों के 20 हजार से अधिक पद खत्म होंगे. वहीं 20 हजार से अधिक पदों को एक विभाग से दूसरे में समायोजित किया जा सकता है. हालांकि अन्य विभागों में एक साथ 59 हजार से अधिक नए पद सृजित किए जा सकते हैं. इसके अलावा समिति ने 59 हजार ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय की स्थापना और उसमें कम से कम एक प्रशिक्षित कार्मिक की तैनाती की सिफारिश भी की है.

बंद हो सकते हैं 10 हजार परिषदीय स्कूल समिति की सिफारिशों को अगर लागू किया गया तो 10 हजार परिषदीय स्कूल बंद हो सकते हैं. समिति की रिपोर्ट के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग में 10 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं जहां 30 से कम छात्र हैं. ऐसे विद्यालयों को बंद कर शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में भेजने की सिफारिश की गई है. इसके अलावा सिंचाई विभाग में विभिन्न श्रेणी के 10 हजार अनुपयोगी पदों को समाप्त करने की सिफारिश की गई है. साथ ही व्यापार कर विभाग में विभिन्न श्रेणी के 2500 पद दूसरे विभागों में समायोजित करने का सुझाव दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर किया बड़ा वार, कहा- जवानों की जिंदगी से खेल रही है सरकार

जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा कई मायनों में अहम, सरकार से संगठन तक का लेंगे फीडबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आदेशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं...', यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये पर हाईकोर्ट की फटकार
'आदेशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं...', यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये पर हाईकोर्ट की फटकार
Basti News: बस्ती में Satyagraha Express के जनरल कोच से ढाई करोड़ की चरस बरामद, अज्ञात तस्करों की तलाश शुरू
बस्ती में Satyagraha Express के जनरल कोच से ढाई करोड़ की चरस बरामद, अज्ञात तस्करों की तलाश शुरू
महोबा सड़क हादसे में एक ही परिवार के 12 लोग घायल, 20 खच्चरों की भी हुई मौत
महोबा सड़क हादसे में एक ही परिवार के 12 लोग घायल, 20 खच्चरों की भी हुई मौत
'ये हार की हताशा बोल रही...', CM योगी के टोंटी वाले बयान के बीच बोले सपा चीफ अखिलेश यादव
'ये हार की हताशा बोल रही...', CM योगी के टोंटी वाले बयान के बीच बोले सपा चीफ अखिलेश यादव

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
'जाओ जाकर देखो', ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
Embed widget