एक्सप्लोरर

UP News: नायब तहसीलदार को 'जबरन' इस्लाम कबूल कराया, मुस्लिम महिला से कराई शादी, FIR दर्ज

Hamirpur News: हमीरपुर में एक महिला ने पुलिस को बताया कि है उसके पति का इस्लाम में धर्मांतरण कराकर मुस्लिम महिला से शादी करा दी गई. पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी.

Hamirpur Crime: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक नायब तहसीलदार की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति का जबरन इस्लाम में धर्मांतरण कराकर एक मुस्लिम महिला से शादी करा दी गई है जिसके बाद यहां शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

कानपुर नगर के हनुमंत विहार की रहने वाली आरती गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति आशीष कुमार गुप्ता हमीरपुर की मौदहा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं और आशीष करीब चार महीने से घर नहीं आये हैं. पुलिस ने बताया कि आशीष कुमार गुप्ता का अब तक पता नहीं चल सका है.

नायब तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरती ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पति का जबरन इस्लाम में धर्मांतरण करा दिया गया है और रुखसार नाम की एक मुस्लिम महिला से शादी करा दी गई है. पुलिस ने कहा कि नायब तहसीलदार समेत पांच लोगों और करीब छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि मौदाहा में एक स्थानीय मस्जिद के मौलवी सहित उनमें से दो को हिरासत में लिया गया है.

आरती गुप्ता ने पुलिस से कहा कि उसके पति का रुखसार नामक एक महिला से सम्बन्ध है. महिला का आरोप है कि रुखसार के पिता, मौसा मुन्ना और मौदहा में एक स्थानीय मस्जिद के मौलवी बाबू आढ़ती तथा चार-पांच अन्य लोगों ने गत 24 दिसंबर को आशीष का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया और आशीष ने रुखसार से अनैतिक रूप से निकाह किया.

पुलिस के एक बयान के मुताबिक, इस सिलसिले में भारतीय दंड विधान और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आशीष मौदहा कस्बे की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने भी जा रहे थे.

नमाज पढ़ने जाता था शख्स 
मस्जिद के मुअज्जिन मुहम्मद मुश्ताक ने बताया कि एक अज्ञात शख्स नमाज़ पढ़ने के लिये मस्जिद आ रहा था. उन्होंने बताया कि उसने अपना नाम मुहम्मद यूसुफ बताया था और उसने खुद को कानपुर का रहने वाला और मौदहा का नायब तहसीलदार बताया तो उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी थी. तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बताया आशीष गुप्ता के मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के दावे को सत्यापित नहीं किया जा सका है. जांच के तहत मौदहा के स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: दयानिधि मारन के बयान पर BJP सांसद का पलटवार, कहा- 'जो मुगलों ने दिखाई थी वही सोच यह भी दिखा रहे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से वीडियो कॉल पर की बात, दिया न्याय का भरोसा
राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से वीडियो कॉल पर की बात, दिया न्याय का भरोसा
'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget