एक्सप्लोरर

'गवाही वापस ले ले', शख्स ने किया इनकार तो 5 लोगों ने मिलकर मारी गोली, सभी फरार

Murder in Bijopura Village: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बिजोपुरा गांव में हत्या के मामले में मुख्य गवाह की गोला मार कर हत्या कर दी गई. यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी.

UP Muzaffarnagar Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक ऐसा केस सामने आया है, जिसमें एक मुख्य गवाह की गोली मार कर हत्या कर दी गई. मामला मुजफ्फरनगर के बिजोपुरा गांव का है. जहां हत्या के मामले में एक मुख्य गवाह पर पांच लोगों ने गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

भाई जैद की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था मृतक

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 35 साल के सलमान के रूप में हुई है जो अपने भाई जैद की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था. चार साल पहले मेरठ में जैद की हत्या कर दी गई थी और यह मामला मेरठ की ही एक अदालत में लंबित है. पुलिस क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी ने संवाददाताओं को बताया कि इरफान और उसके चार साथी कालिया, मोहम्मद अली, नैमुद्दीन और फाजिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. ये सभी मेरठ जिले के निवासी हैं.

गवाह नहीं बनने से इनकार करने पर हत्या

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है. सलमान के भाई नौशाद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी, सलमान पर गवाह के तौर पर अपना नाम वापस लेने का दबाव बना रहे थे लेकिन उनके भाई ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. पुलिस ने बताया कि शनिवार को उसे बिजोपुरा गांव के जंगल में ले जाया गया, जहां उस पर गोलियां बरसा दी गईं. पुलिस ने बताया कि शव बरामद किए जाने के बाद रविवार को उसकी पहचान की गई.

अब सवाल यह उठता है कि आखिर फरार आरोपी पुलिस के हत्थे कब चढ़ेंगे. अगर ऐसे ही अपराधी मुख्य गवाहों की हत्या करते रहेंगे तो इंसाफ कैसे मिलेगा? यानि इंसाफ के लिए भटकते लोगों का पुलिस पर से विश्वास भी कम हो जाएगा. 

यह भी पढें-

संघ की शाखा में मुस्लिम आ सकते हैं? वाराणसी में RSS चीफ मोहन भागवत ने दिया चौंकाने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोरखपुर की माटी में प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है', सांसद रवि किशन ने दी होली की शुभकामनाएं
'गोरखपुर की माटी में प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है', सांसद रवि किशन ने दी होली की शुभकामनाएं
CM योगी बोले, 'हर त्योहार से पहले यूपी में लग जाता था कर्फ्यू , अब हालात बदल चुके'
CM योगी बोले, 'हर त्योहार से पहले यूपी में लग जाता था कर्फ्यू , अब हालात बदल चुके'
Basti News: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 350 लीटर लहन नष्ट, महिला माफिया गिरफ्तार
बस्ती: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 350 लीटर लहन नष्ट, महिला माफिया गिरफ्तार
Mahoba News: 28 साल बाद घर लौटा बिछड़ा भाई, महोबा में SIR ने कराया मिलन
यूपी: 28 साल बाद घर लौटा बिछड़ा भाई, महोबा में SIR ने कराया मिलन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget