Shamli Lightning Strike: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) में बारिश के दौरान दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां आकाशीय बिजली (Thunderclap) गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. जिस वक्त घटना हुई दोनों ही मजदूर खेत में काम कर रहे थे. वज्रपात से दोनों मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची. प्रशासनिक अमले ने परिजनों को उचित मुआवजा देने की घोषणा की है.
खेत में करते समय हुई घटनाबताया गया कि शामली जिले के कैराना इलाके में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. दोनों मजदूर घटना के समय खेत में काम कर रहे थे. बताया गया अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरने की तेज आवाज आई. आसपास के लोगों ने जब पास पहुंचकर देखा तो दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी. मृतकों को उचित मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.
हादसा सोमवार दोपहर खुरगान रोड के पास एक खेत में हुआ. जानकारी के मुताबिक कैराना थाना क्षेत्र के खुरगान रोड स्थित किसान पीर जी भूरा की खेती है. नगर के मोहल्ला अफगान में रहने वाले दो मजदूर कासिम (35) और अरशद (18) तेज बारिश के चलते गोभी की फसल काटने का काम करने लगे.
पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा अस्पतालइसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद जिला प्रशासन ने एक तहसीलदार को मौके पर भेजा, जिसने दैवीय आपदा से हुए हादसे के चलते उचित मुआवजा देने के लिए जांच की. बताया गया दोनों ही मजदूर कैराना के रहने वाले हैं और वे हादसे के वक्त खेत में काम कर रहे थे. मौके पर प्रशासनिक अमले ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मुआवजा देने की घोषणा की है.
ये भी पढ़ें:
