एक्सप्लोरर

UP Board Result 2022 Date: 15 जून के बाद जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार

बोर्ड के अफसरों का कहना है कि रिजल्ट लगभग तैयार है, पंद्रह जून के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है. बोर्ड अगले दो दिनों में कुछ संभावित तारीखों के साथ शासन से अनुमति मांगेगा.

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास (UP Board result 2022) के नतीजे जल्द घोषित हो सकते हैं. पचास लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के रिजल्ट जारी करने की बोर्ड की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट पंद्रह जून के बाद कभी भी जारी हो सकता है. नतीजे कब जारी किये जाएंगे, अभी यह औपचारिक तौर पर तय नहीं है, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि स्टूडेंट्स से लेकर उनके अभिभावक और टीचर्स से लेकर स्कूल मैनेजमेंट तक सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. बोर्ड को इसबार भी पचास लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित करना है. अभी यह भी तय नहीं है कि इस बार के नतीजे राजधानी लखनऊ से घोषित किये जाएंगे या फिर बोर्ड के हेडक्वार्टर प्रयागराज से. बोर्ड की स्थापना के सौ साल पूरे होने के बाद यह पहला रिजल्ट जारी किया जाएगा.

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस बार की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था. इनमें से हाईस्कूल यानी दसवीं क्लास की परीक्षा के लिए 27,81,654 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि बारहवीं क्लास यानी इंटरमीडिएट के लिए 24,11,035 स्टूडेंट्स ने फार्म भरे थे. इस बार की बोर्ड परीक्षाएं चौबीस मार्च से शुरू होकर तेरह अप्रैल तक चलीं थीं. इस बार भी 4,16940 स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी थी. इस बार 47,75,749 परीक्षार्थियों ने ही पूरी परीक्षा दी थी. 

Azamgarh में BJP के लिए सपा के किले को भेदना मुश्किल, जानें- यहां कितना मजबूत रहा है मुलायम परिवार

कितने छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
हाईस्कूल में इस बार 25,25,007 और इंटरमीडिएट में 22,50,742 स्टूडेंट्स शामिल हुए. इस बार ड्रापआउट करने वालों में दसवीं क्लास के 2,56,647 छात्र और बारहवीं क्लास के 1,60,293 स्टूडेंट्स रहे. इस बार 148 स्टूडेंट्स नकल करते हुए पकडे गए थे, जबकि 45 मुन्ना भाई दूसरे की जगह इम्तहान देते हुए पकडे गए थे. 23 अप्रैल से 7 मई के बीच हुए मूल्यांकन में तकरीबन पौने तीन सौ केंद्रों पर दो करोड़ 60 लाख कापियां जांची गईं. इसी दौरान बोर्ड के प्रैक्टिकल इम्तहान भी हुए थे. 

कब जारी हो सकता है रिजल्ट
बलिया में इंग्लिश विषय का पेपर आउट होने की वजह से इस बार की परीक्षा विवादों के साये में भी रही. पेपर लीक मामले में डीआईओएस से लेकर बोर्ड के डायरेक्टर तक पर गाज गिरी थी. बोर्ड के अफसरों का कहना है कि रिजल्ट लगभग तैयार है और इसे पंद्रह जून के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है. बोर्ड अगले दो दिनों में कुछ संभावित तारीखों के साथ शासन से रिजल्ट जारी करने की अनुमति मांगेगा. शासन से मंजूरी मिलते ही रिजल्ट की तारीख घोषित की जाएगी. रिजल्ट का स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है. 

छात्रों को क्या है उम्मीद
प्रयागराज के रानी रेवती देवी इंटर कालेज के स्टूडेंट विवेक पाल, नेहा बिष्ट और आनंदी गुप्ता का कहना है कि, इस बार उन्होंने खूब तैयारियां की थीं. पेपर भी अच्छा हुआ है, ऐसे में उम्मीद यह है कि रिजल्ट भी बेहतर आएगा. इसी कॉलेज के टीचर मनोज गुप्ता और शिवाजी राय के मुताबिक स्टूडेंट्स के साथ ही उन्हें भी रिजल्ट को लेकर खासी उत्सुकता है. उन्होंने साल भर जो मेहनत की है, बच्चों के रिजल्ट के जरिये उसका भी परिणाम आना है. टीचर्स और स्टूडेंट्स को उम्मीद है कि इस बार का परीक्षाफल अच्छा होगा. बोर्ड के अफसरों के मुताबिक सोशल मीडिया पर नौ जून को रिजल्ट घोषित होने की जो सूचनाएं चल रही हैं वे पूरी तरह से गलत हैं और उसमें कोई सच्चाई नहीं है.  

UP MLC Election 2022: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य समेत इन नेताओं को दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget