एक्सप्लोरर

ऊधमसिंह नगर में अवैध रूप से संचालित 18 मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई, गेट पर लगा दिया ताला

Uttarakhand News: एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया, "जिले में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई की गई है. जांच में ऐसे कई मदरसे सामने आए, जिनके पास कोई मान्यता नहीं थी."

Udham Singh Nagar: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित 18 मदरसों को सील कर दिया है. ये मदरसे बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे थे. प्रशासन ने जांच के बाद पाया कि ये संस्थान न तो शिक्षा विभाग से पंजीकृत थे और न ही इनके संचालन की कोई वैध अनुमति थी.

मंगलवार को काशीपुर में एसडीएम अभय प्रताप सिंह और छात्र संघ के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ अलग-अलग मदरसों पर छापेमारी की गई. इस दौरान अधिकारियों ने मदरसों के दस्तावेजों की जांच की, लेकिन किसी के पास वैध कागजात नहीं मिले. अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश मदरसे नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे थे.

जांच में कई मदरसों मान्यता प्राप्त नहीं पाए गए
मदरसों के पास शिक्षा विभाग से कोई मान्यता नहीं थी. संचालन के लिए आवश्यक अनुमति पत्र और दस्तावेज नहीं मिले. सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था. कई मदरसों में अव्यवस्थित और असुरक्षित माहौल पाया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार का विरोध या अव्यवस्था न हो. अधिकारियों ने बताया कि सभी मदरसों को सील कर दिया गया है और अब आगे की जांच की जाएगी.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिन मदरसों के पास वैध दस्तावेज नहीं होंगे, उन्हें पुनः संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. वहीं, अवैध रूप से मदरसे चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कुछ मदरसों से पाकिस्तान से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है. सुरक्षा एजेंसियां इन दस्तावेजों की जांच कर रही हैं और मदरसों के संचालकों से पूछताछ की जा रही है

मामले में एसडीएम अभय प्रताप ने क्या बोला?
एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया, "जिले में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई की गई है. जांच में ऐसे कई मदरसे सामने आए, जिनके पास कोई मान्यता नहीं थी. ऐसे सभी संस्थानों को सील कर दिया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है. कुछ लोगों ने इसे प्रशासन का सही कदम बताया, जबकि कुछ ने इसे धार्मिक भावना से जोड़ा. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई केवल अवैध संचालन के खिलाफ की गई है और इसका किसी धर्म से कोई संबंध नहीं है

वही सीएम धामी ने साफ कहा है कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश नहीं किया जाएगा किसी भी हाल ने अवैध मदरसों के खिलाफ कार्यवाही नहीं रुकेगी हम ये कार्यवाही निरंतर जारी रखेंगे. ऊधमसिंह नगर में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर की गई इस कार्रवाई से साफ है कि उत्तराखंड सरकार अवैध शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना मान्यता के चलने वाले मदरसों को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें- सौरभ मर्डर केस: बैरक नंबर 12 है कातिल मुस्कान का ठिकाना? जेल में ऐसे कटी पहली रात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: कारगी ग्रांट इलाके में पुलिस ने पकड़ा अवैध बूचड़खाना, छापे में 15 किलो गोमांस और औजार भी बरामद
कारगी ग्रांट इलाके में पुलिस ने पकड़ा अवैध बूचड़खाना, छापे में 15 किलो गोमांस और औजार भी बरामद
Mahoba News: महोबा में तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, तीन महिलाओं समेत 9 यात्री घायल
महोबा में तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, तीन महिलाओं समेत 9 यात्री घायल
CM धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का शिलान्यास
CM धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का किया शिलान्यास
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: 'अयातुल्लाह अली खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
'खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
Car Resale Value: कबाड़ के भाव नहीं बल्कि मनचाही कीमत पर बिकेगी गाड़ी, बस ऐसे रखें कार का ध्यान
कबाड़ के भाव नहीं बल्कि मनचाही कीमत पर बिकेगी गाड़ी, बस ऐसे रखें कार का ध्यान
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Embed widget