एक्सप्लोरर

School Closed: उत्तराखंड में 4 दिनों तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, भारी बारिश और खराब मौसम को लेकर फैसला

School Closed in Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम विभाग अगले 14 और 15 जुलाई को भी प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

Uttarakhand School Closed: उत्तराखंड के तमाम स्कूलों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मानसून (Monsoon) के सीजन में राहत देते हुए अगले 2 दिनों तक छुट्टी का एलान किया गया है. वहीं 17 जुलाई को हरेला पर्व की छुट्टी रहेगी और 16 जुलाई को रविवार के चलते स्कूल बंद ही रहेंगे. इस तरह से प्रदेश में लगातार चार दिनों तक स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का एलान किया गया है.

दरअसल, उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है. मौसम विभाग 14 और 15 जुलाई को भी प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम के मिजाज को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के बाद अब शासन ने भी 14 जुलाई यानी शुक्रवार और 15 जुलाई को स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही 16 जुलाई को रविवार और 17 जुलाई को हरेला त्योहार होने की वजह से छुट्टी रहेगी. इस तरह से प्रदेश में इन चार दिनों तक लगातार छुट्टी रहेगी. 

भारी बारिश को देखते हुए फैसला

राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएँ यथा भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं घटित हो रही हैं. तमाम नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है तो वहीं कई क्षेत्र बाढ़ से जूझ रहे हैं. ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को देखते हुये सम्भावित आपदाओं के प्रबन्धन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों कक्षा 1 से 12 तक (निजी एवं सरकारी) एवं आँगनवाडी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों/कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है.

आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 22 (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ) तथा आंगनबाडी केन्द्रों के लिये अवकाश घोषित किया जाता है, आदेश में कहा गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव ने जब से संभाली समाजवादी पार्टी की कमान, तब से लगातर हारे चुनाव, जानें- आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget