एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: भ्रष्टाचार को लेकर MLA उमेश कुमार ने सदन में उठाई आवाज, कहा- 'रिश्तेदारों के दिए जा रहे टेंडर'

Uttarakhand Budget News: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से चली. सत्ता पक्ष और विपक्ष में कई मामलों को लेकर बहस हुई.

Uttarakhand Budget Session 2023: उत्तराखंड में सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने नियम 58 के तहत जिला पंचायत हरिद्वार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तथ्यों के साथ बड़ी शिकायत की है. निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का आरोप है कि जिला पंचायत हरिद्वार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है, निर्माण कार्यों के ठेके अपने परिचितों और रिश्तेदारों के दिए जा रहे हैं. इतना ही नहीं शिकायत करने पर उनके क्षेत्र के विकास कार्य व निर्माण कार्यों के टेंडर भी रोक दिए गए. सदन ने निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की शिकायत को मंजूर किया है. विधायक उमेश कुमार का कहना है कि जिला पंचायत हरिद्वार में भ्रष्टाचार समाप्त होने तक वह अपना आंदोलन जारी  रखेंगे.

गैरसैंण सदन में आज विशेषाधिकार हनन मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए है. आपको बता दें कि जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने विशेषाधिकार हनन के मामला उठाया था. इसी मामले पर सदन में कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया था. आज सदन में पीठ को प्रमाणित प्रति दिखाकर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पीठ को गुमराह किया गया है और मामला कोर्ट में विचाराधीन बताकर गलत जानकारी दी गई थी. वहीं विधायक आदेश चौहान ने प्रमाणित प्रति के साथ बताया कि मामला कोर्ट में गया ही नहीं है. पीठ को बताया गया था कि विधायक आदेश चौहान के पास छह साल से एक ही गनर है, विधायक ने पीठ के सामने पक्ष रखते हुए कहा कि इसमें भी पीठ को गुमराह किया गया. मेरे पास पिछले छह महीने से कोई नहीं हैं. 

वहीं इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष पाल आर्य ने कहा कि यह गंभीर मामला था क्योंकि कांग्रेस इस मामले को लेकर लगातार कार्रवाई की मांग उठा रही थी. उधम सिंह नगर द्वारा पीठ को गलत जानकारी दी गई यह कोर्ट से ली गई जानकारी में पुख्ता हो गया है. वहीं अजय चौहान ने भी इस मामले पर पीठ के संरक्षण पर धन्यवाद दिया है उन्होंने कहा कि पीठ ने इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि पीठ को  इस मामले पर कुछ गलत जानकारियां दी गई थीं, जिस पर पीठ ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए.

सदन अंदर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

 इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से चली. सत्ता पक्ष और विपक्ष में कई मामलों को लेकर बहस हुई लेकिन विपक्ष ने आज किसी मुद्दे पर हंगामा नहीं किया. इस पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि आज सत्ता पक्ष और विपक्ष ने शांतिपूर्वक तरीके से सदन की कार्रवाई को चलाया है. उन्होंने यह भी कहा कि सदन के भीतर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Varanasi News: वाराणसी को मिलेगा देश का पहला 'अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे', पीएम मोदी इस दिन देंगे सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा: शंकराचार्य मामले में दिनेश फलहारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, पॉलीग्राफ जांच की मांग तेज
मथुरा: शंकराचार्य मामले में दिनेश फलहारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, पॉलीग्राफ जांच की मांग तेज
Ghazipur News: उसरी कांड में कोर्ट सख्त, समन तामील न होने पर पुलिस से मांगा जवाब, जेल अधीक्षक से भी रिपोर्ट तलब
गाजीपुर: उसरी कांड में कोर्ट सख्त, समन तामील न होने पर पुलिस से मांगा जवाब, जेल अधीक्षक से भी रिपोर्ट तलब
गाजियाबाद: सत्यम पंडित गिरफ्तार, नॉनवेज बेच रहे दुकानदार को धमकी देने का Video हुआ था वायरल
गाजियाबाद: सत्यम पंडित गिरफ्तार, नॉनवेज बेच रहे दुकानदार को धमकी देने का Video हुआ था वायरल
मठ के अंदर सीक्रेट रूम और स्वीमिंग पूल? अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'किसी कमरे में...'
मठ के अंदर सीक्रेट रूम और स्वीमिंग पूल? अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: असल मुद्दों से ध्यान भटकाओ...राहुल को गद्दार बताओ? | Rahul Gandhi | Congress
PM Modi Israel Defence Mega Deal | Iron Dome,Sudarshan Chakra और India का Missile Shield| Paisa Live
ABP Report: जापान में योगी का 'जादू' चल गया! | CM Yogi in Japan | MAGLEV Train | Video Viral
Chitra Tripathi: Shankaracharya पर खुली नई फाइल, साजिश या सच्चाई?! | Avimukteshwaranand
Mutual Fund Classification Rules 2026 | SEBI Updates और Fund Types समझें | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के इजरायल दौरे से भड़के जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष, कहा- भारत की आत्मा हमेशा दबे-कुचले...
PM मोदी के इजरायल दौरे से भड़के जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष, कहा- भारत की आत्मा हमेशा दबे-कुचले...
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget