एक्सप्लोरर

चमोली एवलांच में फंसे 55 मजदूरों के नाम आए सामने, यूपी-बिहार के हैं सबसे अधिक श्रमिक, देखें लिस्ट

Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड के चमोली में सड़क निर्माण कार्य कर रहे 55 मजदूर एवलांच में फंस गए. राहत और बचाव कार्य में अब तक 33 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Uttarakhand Glacier Burst: उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फवारी के बीच चमोली जिले में बदरीनाथ के पास सीमांत माणा गांव में शुक्रवार सुबह एवलांच होने से वहां फंसे सीमा सड़क संगठन के 57 मजदूरों में से 33 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. जबकि शेष 22 मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी है. 

मजदूर जब कंटेनर में सो रहे थे, इसी दौरान कंटेनर के ऊपर हिमस्खलन हो गया. अब तक की जानकारी के अनुसार 33 मजदूरों को सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा रेस्क्यू करके बचा लिया गया है. जबकि अन्य मजदूरों का रेस्क्यू सुबह किया जाएगा, क्योंकि भारी बर्फवारी की वजह से रेस्क्यू नहीं हो पा रहा है. इसी बीच चमोली एवलांच में फंसे मजदूरों के नाम भी सामने आए हैं, जिसमें सबसे अधिक मजदूर यूपी और बिहार से हैं. 

हादसे में फंसे मजदूरों के नाम और उनके राज्यों की सूची इस प्रकार है:

1. अभिनाश कुमार – बिहार
2. अरविंद कुमार सिंह – उत्तराखंड
3. दिलेर सिंह – जम्मू-कश्मीर
4. राम सुजन सिंह – उत्तर प्रदेश
5. जगबीर सिंह – पंजाब
6. अभिषेक पंवार – उत्तराखंड
7. इंद्रजीत कुमार भारती – बिहार
8. अभिषेक आनंद – बिहार
9. धीरज कुमार पासवान – बिहार
10. नरेश बिष्ट – उत्तराखंड
11. मोहिंदर पाल – हिमाचल प्रदेश
12. मनोज भंडारी – उत्तराखंड
13. मुन्ना प्रसाद – बिहार
14. किसान कुमार – बिहार
15. सत्य प्रकाश यादव – उत्तर प्रदेश
16. पंकू – हिमाचल प्रदेश
17. अनिल कुमार – उत्तराखंड
18. दिलीप कुमार – बिहार
19. विपन कुमार – हिमाचल प्रदेश
20. पवन – उत्तर प्रदेश
21. मंजीत यादव – उत्तर प्रदेश
22. गोपाल दत्त जोशी – हिमाचल प्रदेश
23. सुनील कुमार – हिमाचल प्रदेश
24. लड्डू कुमार पंडित – बिहार
25. हरमेश चंद – हिमाचल प्रदेश
26. चंद्रभान सिंह – उत्तर प्रदेश
27. विजयपाल – बिहार
28. जीतेश कुमार – बिहार
29. आलोक यादव – उत्तर प्रदेश
30. गणेश राम आर्य – उत्तराखंड
31. पिंटू कुमार – बिहार
32. जितेंद्र सिंह – हिमाचल प्रदेश
33. जयहिंद्र प्रसाद सिंह – (राज्य की पुष्टि नहीं)
34. नरेश रजक – (राज्य की पुष्टि नहीं)
35. अशोक कुमार – उत्तराखंड
36. बलवंत सिंह समंत – उत्तराखंड
37. दीक्षित सिंह – उत्तराखंड
38. विजय कुमार – (राज्य की पुष्टि नहीं)
39. लक्ष्मण सिंह समंत – उत्तराखंड
40. अशोक – उत्तर प्रदेश
41. अनिल – उत्तराखंड
42. सुपारी – (राज्य की पुष्टि नहीं)
43. हरी बहादुर – (राज्य की पुष्टि नहीं)
44. नर बहादुर – (राज्य की पुष्टि नहीं)
45. नरेंद्र – (राज्य की पुष्टि नहीं)
46. जय शंकर – (राज्य की पुष्टि नहीं)
47. सूर्या – (राज्य की पुष्टि नहीं)
48. हरी कृष्णा – (राज्य की पुष्टि नहीं)
49. करण प्रसाद – (राज्य की पुष्टि नहीं)
50. सिंघा – (राज्य की पुष्टि नहीं)
51. महेंद्र – (राज्य की पुष्टि नहीं)
52. गोविंद सिंह – उत्तर प्रदेश
53. विवेक सिंह – उत्तर प्रदेश
54. सुखदेव – उत्तर प्रदेश
55. राजेंद्र सिंह – उत्तर प्रदेश

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले में सड़क निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों पर एवलांच (हिमस्खलन) आ गया, जिससे 55 मजदूर फंस गए. राहत और बचाव कार्य में अब तक 33 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी 22 मजदूरों को बचाने के प्रयास जारी है.

मजदूरों का कंटेनर एवलांच की चपेट में आ गया

गुरुवार रात करीब 8:05 बजे उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (USDMA) के अनुसार, चमोली जिले में सड़क निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों का कंटेनर हिमस्खलन की चपेट में आ गया. मजदूर उस समय आराम कर रहे थे जब अचानक भारी मात्रा में बर्फ उनके कंटेनर के ऊपर गिर गई, जिससे वे अंदर फंस गए.

CM धामी कर सकतें हैं घटनास्थल का दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए. सेना, NDRF, SDRF, ITBP, लोकल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रातभर ऑपरेशन चलाया. शुक्रवार सुबह तक 32 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया था, जबकि एक और मजदूर को देर रात सुरक्षित बाहर निकाला गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद कल शनिवार (1 मार्च) को घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं और अगले कदमों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने सभी मजदूरों की सुरक्षित वापसी का भरोसा दिलाया है.

चमोली एवलांच पर CM धामी ने की राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी से ली पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
Noida News: सोसाइटी में होली पर युवक की हत्या से सनसनी, प्रेमिका के भाई ने मारी गोली, 2 गिरफ्तार
नोएडा: सोसाइटी में होली पर युवक की हत्या से सनसनी, प्रेमिका के भाई ने मारी गोली, 2 गिरफ्तार
Moradabad News: बच्चा नहीं होने के ताने ने ले ली दो जानें, पत्नी की हत्या कर पति ने की सुसाइड
मुरादाबाद: बच्चा नहीं होने का ताना बना जानलेवा, पत्नी की हत्या कर पति ने की सुसाइड
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
IND vs ENG Semifinal: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
Paint Fumes Health Effects: घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
Embed widget