एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2025: अंतिम चरण में चारधाम यात्रा की तैयारियां, इस बार मनमानी किराये पर लगेगी लगाम

Uttarakhand: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन तैयारियां पूरी कर ली है. इस बार मनमानी किराये को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं.

Uttarakhand Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुभारंभ में अब कुछ ही दिन शेष हैं. तीर्थयात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इस बार यात्रा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग व्यवस्था को डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे लंबे समय तक जाम में फंसे रहने की समस्या से यात्रियों को राहत मिलेगी. परिवहन विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से इस बार चेक पोस्टों पर ऑनलाइन चेकिंग प्रणाली लागू की जा रही है. 

इसके तहत अब किसी वाहन को हर चेक पोस्ट पर बार-बार रुककर जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी. एक बार वाहन की जांच पूरी होने के बाद उसका पूरा डेटा अन्य चेक पोस्टों तक ऑनलाइन साझा कर दिया जाएगा. इससे वाहन की जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर तत्काल उपलब्ध होगी और जांच प्रक्रिया तेज होगी.

डिजिटल चेकिंग सिस्टम से जाम से मिलेगा छुटकारा
आरटीओ और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि इस नई व्यवस्था को विभिन्न विभागों के समन्वय से तैयार किया गया है. उन्होंने कहा, "डिजिटल चेकिंग सिस्टम के लागू होने से न केवल चेक पोस्टों पर जाम कम होगा, बल्कि यात्रियों का समय भी बचेगा. व्यवस्था को यात्रा शुरू होने से पहले पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा.

गढ़वाल के आईजी और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी राजीव स्वरूप ने भी इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे यात्रा मार्गों पर अनावश्यक भीड़भाड़ नहीं होगी और आपातकालीन स्थितियों में भी यातायात नियंत्रण में रहेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस बल, परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन सभी मिलकर इस व्यवस्था को सफल बनाने में जुटे हैं.

इन जगहों पर बनाए गए चेक पोस्ट 
चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों की चेकिंग के लिए प्रमुख चेक पोस्ट ब्रह्मपुरी, भद्रकाली, कोठालगेट और हरबर्टपुर-कटापत्थर पर स्थापित किए गए हैं. इन स्थानों पर परिवहन विभाग के कर्मचारी वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच करेंगे. साथ ही, यात्रियों के दस्तावेज भी चेक किए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

नहीं चलेगी टूर ऑपरेटरों की मनमानी
यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यात्री परिवहन विभाग के एआरटीओ कार्यालय, जांच केंद्रों या जारी किए जाने वाले मोबाइल नंबरों पर सीधे शिकायत दर्ज कर सकेंगे. वाहन चालकों या टूर ऑपरेटरों द्वारा मनमानी करने पर भी यात्री तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. विभाग द्वारा जल्द ही यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किया जाएगा.

चारधाम यात्रा के वाहनों का किराया तय
परिवहन विभाग ने ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए इस बार चारधाम यात्रा के वाहनों का किराया भी तय कर दिया है. कोई भी वाहन निर्धारित दर से अधिक किराया नहीं वसूल सकेगा. यदि कोई वाहन चालक तय किराया से अधिक वसूली करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे किराया रसीद अवश्य लें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

प्रशासन ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लें और अनावश्यक सामान लेकर यात्रा न करें. साथ ही, वाहन चालकों से भी अपील की गई है कि वे सभी नियमों का पालन करें और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें.

इस वर्ष की चारधाम यात्रा में डिजिटल तकनीक के माध्यम से व्यवस्था को बेहतर बनाकर यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव देने का लक्ष्य रखा गया है. प्रशासन को विश्वास है कि नई व्यवस्था से यात्रा मार्गों पर जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी और यात्रियों का अनुभव पहले से बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें: UPSC Result 2024: BHU की छात्रा ने बढ़ाया महामना का मान, संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में लहराया परचम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: KGMU यौन शोषण केस में 800 पेजों की चार्जशीट दाखिल, डॉ रमीज समेत 4 को बनाया आरोपी
लखनऊ: KGMU यौन शोषण केस में 800 पेजों की चार्जशीट दाखिल, डॉ रमीज समेत 4 को बनाया आरोपी
यूपी: होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
यूपी: होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
महाराष्ट्र की रहने वाली युवती की हमीरपुर में मौत, आत्महत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र की रहने वाली युवती की हमीरपुर में मौत, आत्महत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर: होली-रमजान से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 24 लाख का नकली तेल जब्त, जांच के लिए भेजे सैंपल
गोरखपुर: होली-रमजान से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 24 लाख का नकली तेल जब्त, जांच के लिए भेजे सैंपल

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: पाक की उपद्रवी हरकतें नजरअंदाज करना होगा ? । IOI
Prof Harsh V Pant Interview: पाक की उपद्रवी हरकतें नजरअंदाज करना होगा ? । Ideas Of India Summit
अब ₹500 से Microsoft, Apple, Google में निवेश! | NSE IX Global Access | Paisa Live
Oil Shock की चेतावनी! America-Iran Tension से Brent Crude $110? | Paisa Live
Turtle Trading Strategy Explained | 1980s Experiment ने बदल दी Trading की सोच | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
Embed widget