एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में केवल हिन्दुओं के प्रवेश पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का बड़ा बयान, जानिए- क्या कहा?

Char Dham Yatra 2022: उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा में सिर्फ हिन्दुओं के प्रवेश को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस बार बड़े पैमाने पर वेरिफिकेशन किया जाएगा.

Uttarakhand Char Dham Yatra 2022: उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा में सिर्फ हिन्दुओं के प्रवेश को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है. पिछले काफी समय से चारधाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा ऐसी मांग की जा रही थी कि इस यात्रा में सिर्फ हिन्दुओं के प्रवेश की ही अनुमति दी जाए लेकिन अब सीएम धामी ने उनकी मांग का समर्थन किया है और कहा कि चारधाम की यात्रा में बड़े पैमाने पर वेरिफिकेशन का काम किया जाएगा. इसके लिए प्रशासन द्वारा खास अभियान चलाया जाएगा. 

सीएम धामी ने दिया बड़ा बयान

दरअसल, एक लंबे समय से चारधाम के तीर्थपुरोहितों द्वारा ये मांग की जा रही है कि चारधाम में केवल हिंदुओं का ही प्रवेश हो. हरिद्वार की धर्म संसद में भी चार धाम यात्रा में केवल हिंदुओं के ही प्रवेश का मुद्दा उठा था. जिसका मंगलवार को सीएम धामी ने भी सपोर्ट किया. हालांकि इस मामले में सीएम ने भले ही कुछ साफ-साफ न कहा हो लेकिन उनके बयान से यही लगता है कि चारधाम में अन्य धर्म के लोगों की एंट्री पर रोक लगाई जा सकती है. उन्होंने साधु संत के द्वारा उठाई गई मांग का समर्थन किया और कहा कि चार धाम यात्रा में बड़े पैमाने पर वेरिफिकेशन का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए स्पेशल अभियान चलाकर वेरिफिकेशन शुरू की जाएगा. 

शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष ने लिखा पत्र

वहीं दूसरी तरफ शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष और शाम्भवी धाम पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने उत्तराखंड सरकार से ये मांग की है. इस संबंध में उन्होंने सीएम धामी को पत्र भी लिखा है. उनका कहना है देवभूमि उत्तराखंड हिंदुओं की जन्मभूमि, कर्मभूमि और ऋषियों की तपस्थली है. देवभूमि की रक्षा करना उनका धर्म है इसलिए उनकी मांग है कि उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए. गैर हिंदुओं के चिन्हीकरण के लिए सरकार, लाइसेंस और परिचय पत्र जारी करे. उन्होंने चेतावनी दी है यदि उनकी मांग पूरी नही होती तो उनकी काली सेना से जुड़े कार्यकर्ता स्वयं चिन्हीकरण का काम शुरू करेंगे. 

3 मई से शुरू होगी चारधाम की यात्रा

आपको बता दें उत्तराखंड में 3 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम का यात्रा शुरू हो जाएगी. 6 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलेंगे. इस बार बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है. सीएम धामी खुद ये कह चुके हैं कि इस बार पिछली सभी यात्राओं के रिकॉर्ड टूट जाएंगे. इसके साथ ही इस बार चारधाम की यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. ये पहली बार है जब पर्यटन विभाग ने तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण को जरूरी किया है. 

ये भी पढ़ें-

Aligarh News: सपा नेता का बयान - 'मुसलमानों को छेड़ा तो महिलाएं संभालेंगी मोर्चा', अब दर्ज हुआ मामला

UP News: उत्तर प्रदेश में 4 मई तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिल्म धुरंधर-2 में अतीक अहमद के किरदार पर इमरान प्रतापगढ़ी ने दिया बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?
फिल्म धुरंधर-2 में अतीक अहमद के किरदार पर इमरान प्रतापगढ़ी ने दिया बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?
यूपी SIR को लेकर 3.26 करोड़ मतदाताओं की जांच पूरी, 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
यूपी SIR को लेकर 3.26 करोड़ मतदाताओं की जांच पूरी, 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
12 मिलियन यात्रियों की क्षमता...48 चेक-इन काउंटर और 9 इमिग्रेशन, जानें नोएडा एयरपोर्ट की खास बातें
12 मिलियन यात्रियों की क्षमता...48 चेक-इन काउंटर और 9 इमिग्रेशन, जानें नोएडा एयरपोर्ट की खास बातें
किसानों से कैसे ली गई थी जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन? तत्कालीन DM ने बताई पूरी कहानी
किसानों से कैसे ली गई थी जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन? तत्कालीन DM ने बताई पूरी कहानी

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
'धुरंधर 2' के फैन हुए Karan Johar, आदित्य धर को बताया बेहतरीन फिल्ममेकर, रणवीर सिंह के लिए लिखा - 'तू क्या है यार? '
'धुरंधर 2' के फैन हुए करण जौहर, आदित्य धर और रणवीर सिंह के लिए लिखी ये बात
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Dubai Princess Sheikha Mahra: अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
Embed widget