एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, तीन गुना बढ़ेगी आय

Uttarakhand Mining News: विपक्ष लगातार आरोप-प्रत्यारोप लग रहा था कि सरकार नदियों को प्राइवेट करने जा रही है लेकिन उसको लेकर खनन विभाग ने साफ कर दिया है कि वह नदियों को प्राइवेट नहीं करने जा रहे हैं.

Uttarakhand illegal Mining News: उत्तराखंड में अवैध खनन को रोकने के लिए राज्य सरकार ने एक नया तरीका अपनाया है. उत्तराखंड सरकार अपनी नदियों में होने वाले खनन की रॉयल्टी कलेक्ट करने की जिम्मेदारी अब ठेकेदार को देगी. इससे दो फायदे राज्य सरकार को होंगे, एक तो उत्तराखंड सरकार का राजस्व 3 गुना बढ़ जाएगा और दूसरा अवैध खनन पर सीधे तौर पर लगाम लगेगी. अभी हो रहे अवैध खनन से राज्य सरकार को 3 से 4 गुना का नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन अब राज्य सरकार ने इस बात का फैसला लिया है की रॉयल्टी कलेक्शन का काम प्राइवेट लोगों को दे दिया जाए. इससे प्राइवेट व्यक्ति अपनी रॉयल्टी का पूरी तरह से ख्याल रखेगा और एक रॉयल्टी पर एक ही चक्कर नदी से लेने दिया जाएगा.

आपको बता दें कि उत्तराखंड में 4 जिलों में अधिकांश खनन कार्य किया जाता है. जिससे राज्य सरकार को मौजूदा समय में 100 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन इस ई टेंडरिंग के बाद राज्य सरकार को साढ़े 300 करोड़ से लेकर 400 करोड़ तक का राजस्व एक ही साल में प्राप्त हो जाएगा. यह उत्तराखंड की आय को बढ़ाएगा साथ ही अवैध खनन पर भी लगाम लगेगी. खनन विभाग जल्दी यह ई टेंडर करने जा रहा है. इस बारे में खनन उपनिदेशक राजपाल लेघा ने एबीपी लाइव से बात करते हुए कुछ अहम जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि 'लोगों तक गलत जानकारियां पहुंचाई जा रही है, विभाग या सरकार किसी भी तरह से नदियों को प्राइवेट नहीं करने जा रही है. नदियों में खनन का काम उसी प्रकार से होता रहेगा, जैसे पहले से होता आया है. तमाम विभाग अपने काम वैसे ही करेंगे जैसे ही करते आए हैं. विभाग अपने कामों को इस तरह से अंजाम देते रहेंगे चाहे वह वन विभाग हो या फिर वन निगम. हमने केवल रॉयल्टी कलेक्शन का काम प्राइवेट करने का फैसला लिया है, इससे किसी को कोई नुकसान नहीं है और साथ ही राज्य सरकार की आय भी तीन गुना बढ़ जाएगी. अभी हमें तमाम नदियों से साल भर में 100 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है लेकिन इस ई टेंडरिंग के बाद हमें एक ही बार में 350 करोड़ से 400 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त होगा, साथ ही अवैध खनन पर भी लगाम लगेगी क्योंकि अभी मौजूदा समय में एक रॉयल्टी काट कर 3 से 4 चक्कर लोग करते थे. जिससे सीधे तौर पर राजस्व की हानि होती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा यह प्रक्रिया पूरी तरह से कानूनी रूप से माननीय है हमने इसका ई टेंडर निकला है.

आपको बता दें इसको लेकर विपक्ष लगातार आरोप-प्रत्यारोप लग रहा था कि सरकार नदियों को प्राइवेट करने जा रही है लेकिन उसको लेकर खनन विभाग ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी प्रकार से नदियों को प्राइवेट नहीं करने जा रहे हैं. अवैध खनन रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है. आपको बता दें उत्तराखंड में सालाना 200 से 300 करोड़ का अवैध खनन किया जाता है. अब इसको पूरी तरह से लीगल करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में इस ई टेंडरिंग प्रक्रिया को अपनाया गया है.

फिलहाल राज्य सरकार अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए इस प्रकार के नए फैसले ले रही है ताकि राजस्व बढ़ाया जा सके और अवैध खनन करने वालों पर लगाम लग सके. जल्दी भविष्य में और भी बड़े फैसले सामने आ सकते हैं जिससे अवैध खनन पर तो लगाम लगेगी साथ ही आम जनता को फायदा पहुंचेगा और राजस्व की भी बढ़ोतरी होगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि किसी भी हाल में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध खनन सीधे तौर पर राजस्व की हानि है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ेंः 
UP Cabinet Meeting: अयोध्या में आज योगी कैबिनेट की बैठक, रामलला के दर्शन के बाद इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिफ्ट हैम्पर में मिला 1 किलो 8 सौ ग्राम गांजा, देहरादून पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
गिफ्ट हैम्पर में मिला 1 किलो 8 सौ ग्राम गांजा, देहरादून पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
वाराणसी में होली के त्योहार पर जमकर छलके जाम, एक दिन में 10 करोड़ की शराब पी गए लोग
वाराणसी में होली के त्योहार पर जमकर छलके जाम, एक दिन में 10 करोड़ की शराब पी गए लोग
'नागिन अपने बच्चों को खा जाती है और बीजेपी...', नीतीश कुमार को लेकर सपा सांसद जावेद अली का हमला
'नागिन अपने बच्चों को खा जाती है और बीजेपी...', नीतीश कुमार को लेकर सपा सांसद जावेद अली का हमला
चमोली में बेकाबू हुई जंगलों की आग, कई इलाकों में दूसरे दिन भी धधकते रहे वन
चमोली में बेकाबू हुई जंगलों की आग, कई इलाकों में दूसरे दिन भी धधकते रहे वन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट से समाधान नहीं...'
Live: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट से समाधान...'
Bihar CM Nitish Kumar Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
India Post GDS Result 2026: कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
Embed widget