एक्सप्लोरर

प्रयागराज में आयोजित समानता के साथ समरसता कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, संतों ने किया सम्मानित

Prayagraj News: प्रयागराज में आयोजित समानता के साथ समरसता कार्यक्रम में उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए. कार्यक्रम में संतों ने यूसीसी के लिए सीएम धामी को सम्मानित किया.

CM Pushkar Singh Dhami Prayagraj Visit: प्रयागराज में रविवार को आयोजित "समानता के साथ समरसता" कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया. इस अवसर पर संत समाज ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री धामी को पुष्पमाला और शॉल भेंट कर अभिनंदन किया. संतों ने कहा कि यह फैसला भारत की सामाजिक समरसता और एकरूपता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है.

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में संतों के आशीर्वाद को उत्तराखंड के हर नागरिक का सम्मान बताया और कहा कि उनकी सरकार ने जो संकल्प 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले लिया था, उसे पूरा किया है. उन्होंने कहा कि यूसीसी का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "त्रिवेणी संगम की पवित्र भूमि और महाकुंभ के इस शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है." उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड पहला राज्य बना है, जिसने देश की आजादी के बाद समान नागरिक संहिता को लागू किया. इस निर्णय से देश में समानता और समरसता का संदेश जाएगा और अन्य राज्य भी इसे अपनाने की दिशा में प्रेरित होंगे.

संतों ने निर्णय का किया स्वागत
संतों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की सनातन परंपरा और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा, "उत्तराखंड जैसा दिव्य स्थान कोई नहीं है. वहां की सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू कर पूरे देश को एक नई राह दिखाई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में चुनाव से पहले उनकी सरकार ने यूसीसी लागू करने का वादा किया था, जिसे चुनाव के बाद प्राथमिकता के आधार पर लागू किया गया.

इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई, जिसने धार्मिक संगठनों, सामाजिक समूहों और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करके इस पर रिपोर्ट तैयार की. समिति ने संत समाज के साथ भी संवाद किया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह निर्णय भारतीय मूल्यों और परंपराओं के अनुरूप हो.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संविधान निर्माताओं का भी जिक्र किया और कहा कि संविधान में समान नागरिक संहिता का प्रावधान पहले से था, लेकिन इसे लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति किसी सरकार में नहीं थी. उन्होंने कहा, "हमने यह साहसिक निर्णय लिया, क्योंकि यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री धामी ने 2022 में दिल्ली में श्रद्धा वाकर हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि "यूसीसी लागू होने के बाद ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी." उन्होंने कहा कि यूसीसी से महिलाओं को समान अधिकार मिलेंगे, जबरन धर्म परिवर्तन और बहुविवाह जैसी कुप्रथाओं पर लगाम लगेगी. हमारी बेटियों के साथ अब कोई अन्याय नहीं कर पाएगा.

महाकुंभ सनातन की विशालता का प्रतीक- सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाकुंभ सनातन संस्कृति की विशालता और समरसता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती हमेशा से संतों और आध्यात्मिक गुरुओं की कर्मभूमि रही है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार सनातन संस्कृति के मूल्यों को बनाए रखते हुए समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में अन्य राज्य भी समान नागरिक संहिता को अपनाएंगे. उन्होंने कहा कि "जिस तरह गंगा उत्तराखंड से निकलकर पूरे देश को जीवन देती है, उसी तरह समान नागरिक संहिता की यह गंगा भी उत्तराखंड से निकलकर संपूर्ण भारत में प्रवाहित होगी."

उन्होंने संतों से आह्वान किया कि वे समाज में यूसीसी की जागरूकता बढ़ाने और इसके लाभों के बारे में लोगों को बताने में सहयोग करें. महाकुंभ के इस "समानता के साथ समरसता" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत हुआ. संतों ने उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए उनकी सराहना की और इसे भारत की सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यूसीसी के लाभों, महिला सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए कहा कि यह संहिता भारत को एकजुट करने और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

संतों ने की सीएम धामी की सराहना
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि "उत्तराखंड एक छोटा राज्य है, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने इसे सबसे बड़ा बना दिया है." उन्होंने कहा कि अन्य राज्य भी अब उत्तराखंड के नक्शेकदम पर चलकर समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. स्वामी चिदानंद मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज, श्रीमहंत रविंद्रपुरी जी महाराज, महंत श्रीहरि गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर नारायण गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति, महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी महाराज सहित अन्य संतों ने भी इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी की सराहना की.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में भीषण जाम के बीच धर्मेंद्र यादव बोले- लोगों को शादी का कार्यक्रम रद्द करना पड़ रहा है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: पत्नी के प्रेमी का मर्डर करने वाले का फिल्मी सरेंडर, बीड़ी पीकर जमीन पर रखे 3 तमंचे
मेरठ: पत्नी के प्रेमी का मर्डर करने वाले का फिल्मी सरेंडर, बीड़ी पीकर जमीन पर रखे 3 तमंचे
Moradabad News: यूपी में नेताओं के समधियों के बुरे दिन! दिनेश प्रताप सिंह के बाद अब एसटी हसन के समधी के घर छापा
यूपी में नेताओं के समधियों के बुरे दिन! दिनेश प्रताप सिंह के बाद अब एसटी हसन के समधी के घर छापा
UP में जनगणना: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कर दी बड़ी मांग, धर्म और OBC वर्ग का जिक्र, लिखी चिट्ठी
UP में जनगणना: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कर दी बड़ी मांग, धर्म और OBC वर्ग का जिक्र, लिखी चिट्ठी
गाजियाबाद: सत्यम पंडित गिरफ्तार, नॉनवेज बेच रहे दुकानदार को धमकी देने का Video हुआ था वायरल
गाजियाबाद: सत्यम पंडित गिरफ्तार, नॉनवेज बेच रहे दुकानदार को धमकी देने का Video हुआ था वायरल

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 1.5 से 1.9 के बीच सिमटे टॉप शोज़, क्या क्रिकेट ने छीन ली टीवी की रेटिंग?
Income Tax Act 2025: HRA, Foreign Income, PAN और Audit Rules में बड़े Changes | Paisa Live
Bollywood News:14 साल बाद अक्की-प्रियदर्शन की वापसी, ‘राम जी आकर भला करेंगे’ ने मचाया धमाल
Cabinet का बड़ा Infra Push | Railway, Airport, MSP और Metro Projects Approved| Paisa Live
कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AI Summit Protest: 'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
AI Summit Protest: 'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से यात्री परेशान, होली से पहले मुश्किल हुआ सफर, कब तक जारी रहेगी स्ट्राइक?
बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से यात्री परेशान, होली से पहले मुश्किल हुआ सफर, कब तक जारी रहेगी स्ट्राइक?
IND vs ZIM: सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव
सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
AI से नौकरियां बनेंगी या जाएंगी? जानें करियर पर मंडरा रहे सबसे बड़े खतरे का जवाब
AI से नौकरियां बनेंगी या जाएंगी? जानें करियर पर मंडरा रहे सबसे बड़े खतरे का जवाब
Embed widget