एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ी है. बदलते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया.

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. पहाड़ों से लेकर मैदानों तक तेज बारिश और बर्फबारी ने ठंड में जबरदस्त इजाफा कर दिया है. गंगोत्री-यमुनोत्री, हर्षिल, बदरीनाथ, केदारनाथ, औली और हेमकुंड समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है. वहीं, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने राज्य के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

इस सीजन में पहली बार लगातार बारिश से तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. देहरादून में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 12.3 डिग्री की गिरावट आई. बुधवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री था, जो गुरुवार को घटकर 16.7 डिग्री पर आ गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर बारिश और बर्फबारी हो रही है

बदरीनाथ से लेकर हेमकुंड में बर्फबारी का दौर जारी
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, लाल माटी, नंदा घुंघटी, गोरसों, नीति और माणा घाटियों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है. वहीं, केदारनाथ धाम में पिछले दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है. धाम में लगभग आधा फीट ताजा हिमपात हुआ है, जिससे बर्फ की कुल मोटाई करीब सवा फीट हो गई है. चोपता, कालीशिला, गौंडार, तोषी और त्रियुगीनारायण के ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी देखी गई है

मैदानी और मध्यवर्ती इलाकों में भी बारिश का असर दिखा. देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है. लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है.

मौसम विभाग ने क्या बोला?
फरवरी के अंत में हुई बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड के ग्लेशियरों को काफी लाभ मिला है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस ताजा हिमपात से ग्लेशियर रिचार्ज हो गए हैं, जिससे गर्मियों में जल संकट जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी. बर्फबारी से नदियों का जलस्तर भी बढ़ेगा, जिससे कृषि और पेयजल आपूर्ति को फायदा होगा.

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि एक मार्च के बाद राज्यभर में मौसम खुलने लगेगा. हालांकि, तब तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम के इस बदलाव से यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बीजेपी ने जारी की 26 मंडल अध्यक्षों की लिस्ट, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget