एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: 9 अगस्त से BJP चलाएगी 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान, कांग्रेस ने बताया जनता को भ्रमित करने का प्लान

BJP Meri Mati Mera Desh Campaign: बीजेपी का ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा. कार्यक्रम की तैयारियां पार्टी ने युद्धस्तर पर शुरू कर दी है.

Lok Sabha Election 2024: अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) बिसात बिछाने लगी है. शहीदों के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस तक ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान (Meri Mati Mera Desh Campaign) पार्टी चलाने जा रही है. अभियान के तहत शहीद वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा. मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, स्वयंसेवकों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. बीजेपी ने 9 अगस्त से मेरी माटी, मेरा देश अभियान की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी है. शहीद परिवारों के आंगन की मिट्टी से एक अमृत वाटिका तैयार करने का कार्यक्रम है.

9 अगस्त से बीजेपी का ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान

अमृत वाटिका में 75 अलग-अलग प्रजातियों के पौधे भी रोपे जाएंगे. बीजेपी की मंशा कार्यक्रम के जरिए सैन्य सेवा से जुड़ी आबादी तक पैठ को और मजबूत करने की है. बीजेपी के कार्यक्रम पर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने मेरी माटी, मेरा देश अभियान को नौटंकी बताया है. कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के कथित राष्ट्रवाद को जनता समझ चुकी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हर स्तर पर लोगों को कमजोर करने का काम किया है.

कांग्रेस ने अग्निपथ योजना की आड़ में साधा निशाना

बीजेपी को देश की माटी से लगाव होता तो जनहित से जुड़ी योजनाएं लाती. उन्होंने अग्निपथ जैसी योजना पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी को किसान की परेशानियां समझनी चाहिए. आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है. बीजेपी सिर्फ दिखावे में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के झांसे में जनता अब आनेवाली नहीं है. बता दें कि महाजनसंपर्क अभियान खत्म होने से पहले बीजेपी एक बार फिर से सक्रिय हो गई है. 9 अगस्त से शुरू मेरी माटी, मेरा देश अभियान का समापन 15 अगस्त को होगा.

Uttarakhand News: होटल में मिले महिला के शव को लेकर बड़ा खुलासा, पति नहीं शादीशुदा प्रेमी के साथ आई थी नैनीताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget