एक्सप्लोरर

Uttarakhand Flood: CM धामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Udham Singh Nagar News: मुख्ममंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमांउ मंडल अंतर्गर उधम सिंह नगर के खटीमा और चंपावत में बाढ़ प्रभावित इलाकों को हवाई दौरा और स्थलीय निरीक्षण किया.

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने उधम सिंह नगर और चंपावत जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल पूछे,और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सात और आठ जुलाई को अतिवृष्टि के कारण कई जगह पर बाढ़ जैसे हालात बन गए. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आठ जुलाई को कुमाऊं मंडल के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बात कर बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने, और बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से तत्काल प्रभाव से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिये. 

बाढ़ प्रभावितों को मदद का दिया आश्वासन
मंगलवार दोपहर सीएम धामी कुमांउ मंडल के दौरे पर पहुंचे. सीएम धामी ने उधम सिंह नगर के खटीमा एवं चंपावत जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करने के उपरांत स्थलीय निरीक्षण किया. अतिवृष्टि के कारण खटीमा के चकरपुर, अमाऊं, खटीमा बाजार, रेलवे क्रासिंग,आवास विकास, पकड़िया सहित तमाम क्षेत्रों का सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट सहित कुमाऊं मंडल के आलाधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज कुमाऊं मंडल के नैनीताल,उधम सिंह नगर एवं चंपावत जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण करने के बाद उधम सिंह नगर खटीमा, नैनीताल के गौलापार एवं चंपावत के टनकपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ पीड़ितों को दवा, राशन, रहने की व्यवस्था के साथ साथ बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आंकलन कर आर्थिक मदद उपलब्ध कराने को कहा गया. आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रदेशवासियों के साथ है.

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने संभाली कमान
उधम सिंह नगर जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कम धामी के निर्देश पर आठ जुलाई की शाम ही उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय पहुंचकर कर अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी ली. और फिर रुद्रपुर और खटीमा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: हाथरस हादसे के लिए सूरजपाल ऊर्फ भोले बाबा हैं जिम्मेदार? भक्तों ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget