एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: पूर्व विधायक की फायरिंग पर BJP का एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम धामी से कड़ी कार्रवाई की मांग

Uttarakhand News: खानपुर के पूर्व कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा वर्तमान विधायक के ऑफिस में फायरिंग के मामले में बीजेपी ने सख्त रुख अपनाया है. प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक पर कार्रवाई की मांग की.

Khanpur Former MLA Firing Case: उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है. इस बार मामला बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से जुड़ा है, जो अपने विवादित बयानों और कार्यों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं. रविवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में हुई फायरिंग के मामले में प्रणव चैंपियन और उनके समर्थकों पर आरोप लगे हैं. इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है. रविवार दोपहर को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे. वहां पर कथित तौर पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया और फायरिंग की. इस घटना की पुष्टि रुड़की पुलिस ने की है. इसके बाद चैंपियन देहरादून चले गए, जहां से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस घटना को शर्मनाक करार देते हुए अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस घटना पर गंभीरता से विचार कर रही है और दोषियों के खिलाफ ठोस कदम उठाएगी. बीजेपी पर अब अपने पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई का भारी दबाव है, क्योंकि इस घटना से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है.

कांग्रेस ने सरकार पर उठाया सवाल
इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इस घटना को प्रदेश को शर्मसार करने वाला बताया. उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की घटना दिनदहाड़े हुई. दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफलता दिखाई है.” करण माहरा ने आगे कहा कि यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, लेकिन सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने फौरन सख्त कार्रवाई की मांग की.

महाकुंभ से BJP के विरोधियों को क्या संदेश दे गए अखिलेश यादव? भेज दिया अपना पैगाम

खानपुर विधायक ने चैंपियन और समर्थकों पर की कार्रवाई की मांग
यह मामला न केवल बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी का कारण बना है, बल्कि उत्तराखंड की राजनीति में गहराते तनाव को भी उजागर करता है. चैंपियन पर पहले भी विवादास्पद बयानबाजी और अनुशासनहीनता के आरोप लगते रहे हैं. हालांकि, इस बार मामला हिंसा और फायरिंग से जुड़ा है, जिससे पार्टी पर कार्रवाई का दबाव और बढ़ गया है. खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भी इस मामले में चैंपियन और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश के राजनीतिक माहौल को खराब करती हैं.

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रणव चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार किया. मामले की जांच की जा रही है, और पुलिस वीडियो फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. इस घटना ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाई है, बल्कि जनता के बीच भी सरकार और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. अब देखना यह है कि सरकार और बीजेपी इस मामले में क्या कदम उठाती है. फिलहाल प्रदेश की राजनीति में इस घटना ने नए विवाद को जन्म दे दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख
उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख
चारधाम में 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, CM धामी बोले- अभी अंतिम फैसला नहीं
चारधाम में 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, CM धामी बोले- अभी अंतिम फैसला नहीं
लोकसभा में अखिलेश यादव के सांसद ने की 'गंदी बात', सनातन पांडेय ने सदन में खड़े होकर दी गाली
लोकसभा में अखिलेश यादव के सांसद ने की 'गंदी बात', सनातन पांडेय ने सदन में खड़े होकर दी गाली
उत्तराखंड: बजट सत्र के दौरान सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर किया वार
उत्तराखंड: बजट सत्र के दौरान सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर किया वार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
US Israel Iran War Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget