एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: खराब मौसम के बीच चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Winter Chardham Yatra in Uttarakhand: सर्दी के साथ ही शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है. इसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, हालांकि सरकार ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है.

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है. ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा की समाप्ति के बाद शीतकालीन चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मौसम की चुनौतियों के बावजूद अब तक 14 हजार 406 श्रद्धालु इन धामों के दर्शन कर चुके हैं. 

हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रा में थोड़ी मुश्किलें भी आई हैं, लेकिन उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है. आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में 767 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए. इनमें पांडुकेश्वर में 357, ओंकारेश्वर में 395, मुखवा में 13 और खरसाली में 2 श्रद्धालु दर्शन पूजन करने पहुंचे हैं.

आस्था का जनसैलाब
शीतकालीन यात्रा की शुरुआत 4 नवंबर से यमुनोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में हुई थी. अब तक 606 श्रद्धालु यहां दर्शन कर चुके हैं. गंगोत्री धाम के प्रवास स्थल मुखवा में भी 4 नवंबर से यात्रा शुरू हुई, जहां अभी तक 3 हजार 96 श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके हैं.

इसके बाद 24 नवंबर से केदारनाथ धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन प्रारंभ हुआ, जहां अब तक 5 हजार 964 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. बदरीनाथ धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल पांडुकेश्वर में यात्रा की शुरुआत 9 दिसंबर को हुई और अब तक यहां 4 हजार 770 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी
आपदा प्रबंधन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. इसमें यात्रा के दौरान स्वास्थ्य, मौसम और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के उपाय सुझाए गए हैं. शीतकालीन यात्रा के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड सिकनेस जैसी समस्याओं का खतरा रहता है. विभाग ने सलाह दी है कि यात्रा पर जाने से पहले स्वास्थ्य की जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह लें.

इन बातों का रखें ख्याल
गर्म कपड़े और दवाएं साथ ले जाएं: ठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम आम समस्या है. इसलिए गर्म कपड़े, खांसी-जुकाम की दवाइयां और गर्म पानी की बोतल रखना आवश्यक है.

शरीर को हाइड्रेट रखें: ठंड में पानी कम पीने की प्रवृत्ति होती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखना महत्वपूर्ण है. खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में.

बीमारियों के लक्षणों को पहचानें: सीने में दर्द, सांस फूलना, चक्कर आना, भ्रम की स्थिति या उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

शीतकालीन यात्रा के दौरान मौसम तेजी से बदलता है. विभाग ने सुझाव दिया है कि यात्रा से पहले मौसम का पूर्वानुमान अवश्य लें. बर्फबारी के कारण मार्गों में फिसलन और अवरोध की संभावना रहती है.

स्थानीय प्रशासन से संपर्क: मार्गों की स्थिति और मौसम की जानकारी स्थानीय प्रशासन से प्राप्त करें.

यात्रा स्थगित करने की सलाह: अगर मौसम खराब हो तो यात्रा को स्थगित करना बेहतर होगा.

आपातकालीन योजना तैयार करें: बर्फबारी या खराब मौसम के दौरान आपातकालीन संपर्क योजना बनाना आवश्यक है.

शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं और उनके वाहनों का पंजीकरण अनिवार्य है. इससे यात्रियों की निगरानी और आपातकालीन सहायता में सुविधा होती है.

एडवाइजरी में श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किन बातों का ख्याल रखना है और परेशानियों से बचने वाले उपाय बताए गए हैं. ऐसे में पवित्र यात्रा पर जाने से पहले एडवाइजरी जरूर पढ़ लें, जिससे किसी भी परेशानी से बचा जा सके. इसके ली नीचे बताई गई बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है.

1. स्वास्थ्य जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह लें.
2. यात्रा से पहले और दौरान मौसम अपडेट लेते रहें.
3. हल्का और पोषक भोजन करें.
4. पर्याप्त आराम करें और थकावट से बचें.
5. गर्म कपड़े और आवश्यक दवाएं साथ रखें.
6. यात्रा मार्ग में ताजा पका हुआ भोजन खाएं.
7. अपने पंजीकरण और वाहन के दस्तावेज साथ रखें.

इन बातों की न करें अनदेखी
1. मौसम की अनदेखी न करें.
2. अधिक सामान लेकर यात्रा न करें.
3. थकावट के बावजूद यात्रा जारी न रखें.
4. बिना तैयारी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं.

प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं. ठहरने की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपने रुकने की व्यवस्था कर लें. आपदा विभाग और स्थानीय प्रशासन यात्रा मार्ग पर हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं

चारधाम यात्रा हिंदू धर्म में एक विशेष स्थान रखती है. गर्मियों में जहां चारधाम के मुख्य मंदिरों में यात्रा होती है, वहीं सर्दियों में इन मंदिरों के विग्रह शीतकालीन प्रवास स्थलों पर रखे जाते हैं. ये स्थल श्रद्धालुओं को कम भीड़ और शांत वातावरण में भगवान के दर्शन का अवसर प्रदान करते हैं.

ये भी पढ़ें: अनुप्रिया पटेल की संपत्ति और आशीष पटेल के खिलाफ CBI जांच? मंत्री ने खुद लिखी सीएम को चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चप्पल-जूता चलके जेल...', गढ़मुक्तेश्वर में पर्यटन के काम को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर पर भड़के BJP विधायक
'चप्पल-जूता चलके जेल...', गढ़मुक्तेश्वर में पर्यटन के काम को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर पर भड़के BJP विधायक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget