एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में खनन के आदेश पर घिरी सरकार, हरीश रावत ने लगाया 'खनन प्रेम' का आरोप, बीजेपी ने किया पलटवार

Uttarakhand: उत्तराखंड में खनन के आदेश को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं. नए आदेश में प्रमुख सचिव ने पुलों के आसपास होने वाले खनन की दूरी 1 किमी से घटाकर 100 मीटर कर दिया गया है.

Harish Rawat on Mining in Uttarakhand: उत्तराखंड सचिवालय में तैनात प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) आर के सुधांशु के द्वारा किए गए खनन के आदेश के बाद बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) आमने-सामने आ गई हैं. दो दिन पहले प्रमुख सचिव ने पुलों के आसपास होने वाले खनन को 1 किलोमीटर के दायरे में प्रतिबंधित करते हुए आदेश जारी किया था. लेकिन आज उसी आदेश में संशोधन करते हुए 1 किलोमीटर की दूरी के बजाय उसको 100 मीटर कर दिया गया है. हरीश रावत (Harish Rawat) ने जहां सरकार पर खनन प्रेम का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी बीजेपी ने कहा कि वो सिर्फ बरगलाने का काम कर रहे हैं.

खनन के आदेश पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

खनन को लेकर आदेश में हुए संशोधन के बाद ये तो साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार आदेश के पीछे क्या मंशा होगी, लेकिन बैठे-बैठे कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सरकार को घेरने के लिए मुद्दा हाथ जरूर लग गया है. हरीश रावत पहले से ही धामी सरकार पर खनन प्रेम का आरोप लगा चुके हैं. इस बीच खनन के आदेश में हुए संशोधन के बाद हरीश रावत ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी सरकार पर हमला बोल दिया. उन्होंने कहा कि आदेश में संशोधन करना केवल खनन को लेकर है. यह सब कुछ खनन के लिए किया जा रहा है. सरकार खनन प्रेम में डूबी है.
UP Monsoon Session: विधानसभा में योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बिना नाम लिए ब्रजेश पाठक पर यूं साधा निशाना

बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार
वहीं सरकार की ओर से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता सुरेश जोशी का कहना है कि शुरू से ही उत्तराखंड में पुलों के आसपास 100 मीटर तक ही प्रतिबंधित क्षेत्र का प्रावधान रहा है. कांग्रेस केवल बरगलाने का काम रही है. अगर कोई आदेश ऐसा उनके पास हैं जिसमें 1 किलोमीटर किया गया है तो वो उस आदेश को सार्वजनिक करे.

हालांकि इस पूरे मामले में उत्तराखंड शासन में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है ना ही वो मीडिया का सामना कर रहे है. लेकिन इतना जरूर है कि 2 दिन पहले 1 किलोमीटर दूरी का आदेश जारी करने वाले आर के सुधांशु ने उस आदेश में संशोधन करते हुए 1 किलोमीटर को 100 मीटर की दूरी में समेट दिया है जिसपर सवाल उठना तो लाजमी है. 

ये भी पढ़ें- 

जौहर विश्वविद्यालय में जमीन के नीचे दबी मिली नगर पालिका की सफाई मशीन, आजम खान समेत चार पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी को झटका, जैनब सिकंदर ने छोड़ी पार्टी, कहा- मैं अपने समुदाय को..
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी को झटका, जैनब सिकंदर ने छोड़ी पार्टी, कहा- मैं अपने समुदाय को..
UP News: 'कानून का काम आरोपी को खत्म...', जीशान-गुलफाम के एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता दानिश अली ने उठाए सवाल
'कानून का काम आरोपी को खत्म...', जीशान-गुलफाम के एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता दानिश अली ने उठाए सवाल
UP News: बंगाल में इस्तीफा, बिहार में हटाए गए राज्यपाल, अब सपा बोली- बीजेपी जिस तरह से...
बंगाल में इस्तीफा, बिहार में हटाए गए राज्यपाल, अब सपा बोली- बीजेपी जिस तरह से...
Hapur News: हापुड़ में ढाबे पर युवक ने चिकन काटने वाला चाकू उठाया और रेता खुद का गला, तड़प-तड़पकर हुई मौत
हापुड़ में ढाबे पर युवक ने चिकन काटने वाला चाकू उठाया और रेता खुद का गला, तड़प-तड़पकर हुई मौत

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
'हम भारत के साथ चीन वाली गलती...', ट्रेड डील पर ट्रंप के करीबी क्रिस्टोफर का बड़ा बयान, 'अमेरिका फर्स्ट' का छेड़ा राग
'हम भारत के साथ चीन वाली गलती...', ट्रेड डील पर ट्रंप के करीबी क्रिस्टोफर का बड़ा बयान, 'अमेरिका फर्स्ट' का छेड़ा राग
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
Embed widget