एक्सप्लोरर

Kedarnath Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ धाम, 3 फीट जमी बर्फ, बिजली आपूर्ति भी हुई ठप

Rudraprayag: केदारनाथ धाम में 3 फीट बर्फ जम चुकी है. बर्फबारी की वजह से यहां बिजली और पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है. वहीं धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी बंद कर दिये गये हैं.

Kedarnath Dham Snowfall: बाबा केदार की नगरी केदारपुरी (Kedarpuri) इन दिनों बर्फ की सफेद चादर से ढ़की हुई है. बर्फबारी (Snowfall) के बाद हिमालय के अलावा केदारपुरी की भव्यता निखर कर आई है. बर्फबारी के बाद केदारनगरी में चल रहे द्वितीय चरण के निर्माण कार्य प्रभावित हो गये हैं, जबकि ठंड के चलते कार्य करने में लगे लोग अब नीचे लौट आये हैं.
 
केदारनगरी का तापमान माइनस 14 डिग्री तक पहुंच चुका है और यहां सबकुछ जमने लग गया है. अब केदारनाथ में सिर्फ साधु-संत ही रह रहे हैं. वहीं दूसरी ओर तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में भी जमकर बर्फबारी हुई है. बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए सैलानी भारी संख्या में यहां का रूख कर रहे हैं, जिससे पर्यटन व्यवसाय को भी लाभ मिल रहा है.
 
केदारनाथ धाम में तीन फीट तक जमी बर्फ
दो दिनों तक केदारनाथ धाम में तीन फीट तक बर्फ गिर चुकी है और अब धाम में मौसम साफ है. मौसम साफ होने के बाद केदानाथ धाम बर्फ में चांदी की तरह चमक रहा है. धाम में चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ है. धाम में हुई बर्फबारी के कारण यहां बिजली और पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है. इसके अलावा धाम में चल रहे सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्य कुछ दिनों तक के लिये बंद कर दिये गये हैं. अब मौसम साफ होने और बर्फबारी कम होने के बाद ही कार्य शुरू हो पाएंगे. केदारनाथ धाम में बर्फबारी के कारण सबकुछ जमने लग गया है और यहां बर्फ को उबालकर पानी पीना पड़ रहा है.
 
तुंगनाथ और चोपता में भी बर्फबारी
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में भी केदारनाथ धाम सहित अन्य हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी. वहीं दूसरी ओर तृतीय केदार तुंगनाथ में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है. बर्फबारी होने से व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान बनी हुई है. भारी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए तुंगनाथ-चोपता पहुंच रहे हैं. जिससे स्थानीय लोगों का व्यापार भी अच्छा चल रहा है. बर्फबारी नहीं होने से जहां व्यापारी मायूस नजर आ रहे थे, वहीं अब उनके चेहरों पर मुस्कान देखी जा रही है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget