एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान, शीतकाल में 6 महीने यहीं होगी पूजा-अर्चना

Uttarakhand News: भैया दूज पर 27 अक्टूबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गये थे, जिसके बाद पंचमुखी उत्सव डोली यात्रा आज दोपहर करीब बारह बजे डोली ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची.

Rudraparayag News: भगवान केदारनाथ (Kedarnath) की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल विराजमान हो गई है. विश्वानाथ मंदिर गुप्तकाशी (Guptkashi) में द्वितीय रात्रि प्रवास के बाद आज सुबह 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ने प्रस्थान किया और बारह बजे के करीब डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर (Omkareshwar Temple) ऊखीमठ (Ukhinath) पहुंची. भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर आगमन पर सैकड़ों भक्तों ने डोली का पुष्प-अक्षत्रों से भव्य स्वागत किया. 

दरअसल 27 अक्टूबर भैया दूज के पर्व पर भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गये थे और पंचमुखी उत्सव डोली यात्रा ने पहला रात्रि प्रवास रामपुर में किया था. इसके बाद द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए डोली गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंची और आज सुबह डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया. आज दोपहर करीब बारह बजे डोली ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची. इस दौरान जगह-जगह डोली का भक्तों ने पुष्प अक्षत्रों से स्वागत किया. अब शीतकाल के छः माह यहीं पर भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी.

पंचमुखी उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान

डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने पर राॅवल भीमाशंकर लिंग ने केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी टी गंगाधर लिंग का 6 माह केदारनाथ में विधि-विधान से पूजा करने पर आशीर्वाद दिया. भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर स्थानीय जनता ने केदार महोत्सव का आयोजन भी किया.

शीतकाल में यहीं होगी पूजा-अर्चना
केदारनाथ राॅवल भीमाशंकर लिंग ने बताया कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंच गई है. इस वर्ष यात्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जहां यात्रा में 15 लाख 63 हजार श्रद्धालु पहुंचे. वहीं भगवान केदारनाथ के गर्भगृह को स्वर्णमंडित किया गया. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को केदारनाथ मंदिर के अलौकिक दर्शन प्राप्त होंगे. उन्होंने बताया कि आपदा के समय पंचमुखी डोली पर पहनाये जाने वाला सोने का मुकुट भी खराब हो गया था. ऐसे में भक्तों ने पिछले वर्ष नया मुकुट बनाया है. इस मुकुट से भी पंचमुखी डोली की शोभा बड़ी है. 

केदारनाथ राॅवल भीमाशंकर लिंग ने कहा कि भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में ग्रीष्म काल के 6 माह में 68 हजार 889 भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: आजम खान की विधायकी छिनने से बढ़ सकती हैं सपा की मुश्किलें? जानें- क्या है विश्लेषकों की राय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में ट्रक से टक्कर के बाद पलटी रोडवेज बस, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर की मौत, 22 यात्री घायल
महोबा में ट्रक से टक्कर के बाद पलटी रोडवेज बस, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर की मौत, 22 यात्री घायल
ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की जगह गाड़ियों में भरा पानी, नाराज ग्राहकों ने जमकर किया हंगामा
ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की जगह गाड़ियों में भरा पानी, नाराज ग्राहकों ने जमकर किया हंगामा
झांसी में टोल प्लाजा पर नशे में धुत लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर मचाई तोड़फोड़
झांसी में टोल प्लाजा पर नशे में धुत लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर मचाई तोड़फोड़
साहब...सिलेंडर का इंतजाम कराओ, जालौन में शादी से पहले दुल्हन के परिवार ने DM से मांगी मदद
साहब...सिलेंडर का इंतजाम कराओ, जालौन में शादी से पहले दुल्हन के परिवार ने DM से मांगी मदद

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
Embed widget