एक्सप्लोरर

Uttarakhand Monsoon 2024: उत्तराखंड में इस साल मानसून में 60 फीसदी से अधिक बारिश की संभावना, मौसम केंद्र ने दी ये सलाह

Uttarakhand Monsoon 2024 News: देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह कहा कि इस साल मानसून में राज्य में भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में बरसात के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है. साथ ही और कई राय दिए.

Uttarakhand Monsoon 2024 News Today:  उत्तराखंड में इस वर्ष (2024) में मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने गुरुवार (25 अप्रैल) को राज्य सरकार से इसकी तैयारियां अभी से शुरू करने की सलाह दी.

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से मानसून की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के लिए यहां आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सिंह ने कहा कि इस वर्ष सामान्य से अधिक मानसून की संभावनाएं साठ फीसदी से अधिक है, इसलिए सभी विभागों को इसे ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए.

देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने क्या कहा?

देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि मौसम विभाग मौसम संबंधी जानकारियों को लेकर लगातार अलर्ट भेजता है और अगर उनका अनुपालन किया जाए तो आपदाओं के प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है तथा जानमाल के नुकसान में भी कमी लाई जा सकती है.

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की तरफ से 'इम्पेक्ट बेस्ड' पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है, जिससे विभिन्न विभागों को समय रहते तैयारियां करने का पर्याप्त समय मिल जाता है. उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से मौसम की वास्तविक समय निगरानी भी की जा रही है, जिससे काफी हद तक सटीक पूर्वानुमान लगाना संभव है.

''बरसात के दौरान सतर्क रहने की जरूरत''

उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण और प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार ने कहा कि राज्य में भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में बरसात के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने संबंधित विभागों से ऐसे सभी क्षेत्रों के लिए न्यूनीकरण और प्रबंधन उपायों में तेजी लाए जाने की जरूरत भी जताई.

देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रोड पर शेल्टर्स (एक तरह की सुरंग) बनाए जाने को एक अच्छा विकल्प बताया और कहा कि इसमें मलबा शेल्टर के ऊपर गिरेगा और शेल्टर के नीचे यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा.

ये भी पढ़ें: यूपी की 'इत्रनगरी' की सियासत को लेकर भिडे़ अखिलेश यादव और सुब्रत पाठक, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, 81 दिनों तक करेंगे यूपी की परिक्रमा, गोरखपुर से शुरुआत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, 81 दिनों तक करेंगे यूपी की परिक्रमा, गोरखपुर से शुरुआत
LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Watch: अफवाहों के बीच 'गैस' के लिए मारामारी, सिलेंडर लेकर दौड़ते-भागते दिखे लोग, देखें Video
Watch: अफवाहों के बीच 'गैस' के लिए मारामारी, सिलेंडर लेकर दौड़ते-भागते दिखे लोग, देखें Video
LPG का जिक्र कर अखिलेश यादव बोले, 'क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा'
LPG का जिक्र कर अखिलेश यादव बोले, 'क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा'

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
राशन कार्ड की पूरी डिटेल अब फोन पर, जानें कैसे चेक करें दुकान और राशन की जानकारी
राशन कार्ड की पूरी डिटेल अब फोन पर, जानें कैसे चेक करें दुकान और राशन की जानकारी
Embed widget