एक्सप्लोरर

नैनीताल में बाघ ने बीट वॉचर को बनाया शिकार, पत्नी-बेटे देखते रह गए मौत का खौफनाक मंजर

Uttarakhand News: नैनीताल स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के सांवल्दे क्षेत्र में बाघ ने बीट वॉचर को अपना शिकार बना लिया. पत्नी और बेटे मदद के लिए चीखते रहे लेकिन कोई मदद नहीं कर सका.

Corbett Tiger Reserve: उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के सांवल्दे क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना घटी, बाघ ने बीट वॉचर प्रेम सिंह पर हमला कर उसकी जान ले ली. यह भयावह घटना उस समय हुई, जब प्रेम सिंह अपनी पत्नी और नौ वर्षीय बेटे के साथ जलौनी लकड़ी लेने जंगल गया था. घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है, और उन्होंने सड़क जाम कर बाघ को पकड़ने और मृतक के परिजनों को सहायता देने की मांग की.

गुरुवार दोपहर प्रेम सिंह, जो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बीट वॉचर के तौर पर कार्यरत थे, अपनी पत्नी रूपा और बेटे उदय के साथ जंगल में लकड़ी लेने गए थे. जलौनी लकड़ी बीनते हुए जब वे कुछ ही कदम आगे बढ़े, तो झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया. बाघ ने प्रेम सिंह को अपनी पकड़ में लेकर घसीटना शुरू कर दिया. यह खौफनाक दृश्य उनकी पत्नी और बेटे के सामने घटा. रूपा ने अपनी पूरी ताकत से बाघ का पीछा किया और मदद के लिए चीख-पुकार की, लेकिन जंगल की गहराई में उनकी आवाज कहीं खो गई. बाघ प्रेम सिंह को अपने साथ घने जंगलों में ले गया और उनकी जान ले ली.

 

ग्रामीणों ने शव रखकर जाम की सड़क
ग्रामीणों ने शव रखकर जाम की सड़क

मृतक की पत्नी बयां किया मौत का भयावह मंजर  
मृतक प्रेम सिंह की पत्नी रूपा ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जंगल का यह दौरा उनकी जिंदगी को इतना बड़ा जख्म दे जाएगा. उनकी चीखें और बाघ का पीछा करना सब बेकार साबित हुआ. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शाम चार बजे ढेला-रामनगर मार्ग पर सांवल्दे वन चौकी के पास प्रेम सिंह का शव रखकर सड़क जाम कर दिया. भाजपा नेता इंदर रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, और महेश जोशी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की.

ग्रामीणों का कहना था कि बाघ को पकड़ने या उसे मारने के सख्त कदम उठाए जाएं. उन्होंने वन विभाग को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर इस अवधि में बाघ नहीं पकड़ा गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा और पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया. अधिकारियों ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाए जा रहे हैं. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मृतक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा, अधिकारियों ने मृतक की पत्नी को नौकरी देने और परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने की मांगों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया है.

वन विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
वन विभाग ने घटनास्थल पर सघन तलाशी अभियान चलाया. कानिया बीट फूलताल ब्लॉक के कक्ष संख्या 10 में बाघ को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाए गए हैं. उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. प्रेम सिंह कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में बीट वॉचर के पद पर कार्यरत थे. वे पिछले तीन दिनों से बीमार होने के कारण अवकाश पर थे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते गुरुवार को जंगल में लकड़ी लेने गए थे. उनकी मौत ने उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी के साथ बरसात की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
Basti News: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
बस्ती: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
UP News: 'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget