एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रामनगर थाना प्रभारी निलंबित, जानिए किस मामले में हुई कार्रवाई

Nainital News: उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रामनगर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. थाना प्रभारी अरुण सैनी ने रिजॉर्ट मालिक राजीव शाह को मेहमानों को शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

Nainital News: उत्तराखंड में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रिजॉर्ट में जगह नहीं होने का हवाला देकर कथित तौर पर कमरा देने से इनकार करने वाले रिजॉर्ट मालिक को गिरफ्तार करने वाले रामनगर के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि हाईकोर्ट के मामले में दखल देने के बाद कुमांउ के उप महानिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को रामनगर के थाना प्रभारी अरुण सैनी को निलंबित करने के आदेश जारी किए.

कोर्ट ने कहा गिरफ्तारी से पहले नोटिस जारी करना अनिवार्य 
अधिकारियों ने बताया कि सैनी को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में रिजॉर्ट के मालिक राजीव शाह को मेहमानों को शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के कारण निलंबित किया गया है. जिसे हाईकोर्ट ने एक छोटा जमानती अपराध बताते हुए कहा कि उसके लिए पूर्व नोटिस जारी करना अनिवार्य है. बताया जा रहा है कि शाह ने कथित तौर पर विवाह समारोह के लिए पूरे रिजॉर्ट के बुक होने का हवाला देते हुए उसमें एक कमरा देने के सैनी के अनुरोध को ठुकरा दिया था.

शराब परोसने के आरोप में किया था गिरफ्तार
विवाह समारोह समाप्त होने के तत्काल बाद सैनी ने रात में ही एक पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर रिजॉर्ट में छापा मारा और वहां अतिथियों को शराब परोसने के आरोप में शाह को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि रिजॉर्ट से शराब की 10 खाली बोतलें और एक आधी भरी बोतल बरामद की गयी. शाह ने रात पुलिस हवालात में बिताई. हालांकि, जमानत पर छूटने के बाद उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मामला दायर किया.

कोर्ट ने इसे बदले की कार्रवाई माना 
जस्टिस राकेश थपलियाल की एकल पीठ ने रिजॉर्ट मालिक राजीव शाह की गिरफ्तारी को थाना प्रभारी की ‘प्रतिशोधात्मक कार्रवाई’ माना. शाह के वकील दुष्यंत मैलानी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार छोटे जमानती अपराधों के लिए पूर्व नोटिस या चालान जारी किया जाता है. मैलानी ने कहा कि सीधी गिरफ्तारी के मामले में पुलिस को स्पष्ट करना पड़ता है कि किन परिस्थितियों के तहत नोटिस या चालान जारी नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं किया गया जिससे स्प्ष्ट है कि यह कार्रवाई ‘प्रतिशोधात्मक’ थी.

ये भी पढ़ें: Allahabad High Court: ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी 5 याचिकाओं पर फैसला आज, इलाहाबाद हाईकोर्ट पूरी हो चुकी है सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ गई फाइनल डेट, नोएडा एयरपोर्ट का इस दिन होगा उद्घाटन, दिल्ली एयरपोर्ट से है ढाई गुना बड़ा
आ गई फाइनल डेट, नोएडा एयरपोर्ट का इस दिन होगा उद्घाटन, दिल्ली एयरपोर्ट से है ढाई गुना बड़ा
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद ने किया शक्ति प्रदर्शन, बोले- 'मोदी-योगी सीट देते हैं और हम...'
गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद ने किया शक्ति प्रदर्शन, बोले- 'मोदी-योगी सीट देते हैं और हम...'
अलीगढ़ में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरी बहन को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर
अलीगढ़ में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरी बहन को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge क्या एक Propaganda फिल्म है? Zahoor Mistry का जवाब उड़ाएगा होश
Dhurandhar: The Revenge | Omar Haider को 1000 Cr होने पर Sanjay Dutt ने क्या बोला?
Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
सम्राट चौधरी या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
सम्राट या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
Embed widget