एक्सप्लोरर

उत्तराखंड की नई आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि, राज्य ने कमाई विदेशी मुद्रा

सरकार की इस नीति से उत्तराखंड उपभोक्ता से उत्पादक और निर्यातक राज्य बनने की ओर अग्रसर है. खासतौर पर पावर एल्कोहॉल (एथेनॉल) के क्षेत्र में ऊधम सिंह नगर में दो नए प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं.

उत्तराखंड सरकार की नई आबकारी नीति के तहत राज्य में राजस्व संग्रहण ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्राप्ति के साथ कुल आबकारी राजस्व 4360 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. सरकार की "न्यूनतम उपभोग, अधिकतम राजस्व" नीति के तहत अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की गई, जिससे राजस्व में बढ़ोतरी हुई है. साथ ही, मदिरा उद्योग को प्रोत्साहित कर राज्य में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को भी बल दिया गया है

नई आबकारी नीति के तहत उत्तराखंड में स्थापित मदिरा निर्माण उद्योगों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. प्रत्यक्ष रूप से इन उद्योगों में 80% स्थानीय निवासियों को रोजगार मिल रहा है, जबकि परिवहन, आपूर्ति श्रृंखला और सहायक सेवाओं के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं.

सरकार की इस नीति से उत्तराखंड उपभोक्ता से उत्पादक और निर्यातक राज्य बनने की ओर अग्रसर है. खासतौर पर पावर एल्कोहॉल (एथेनॉल) के क्षेत्र में ऊधम सिंह नगर में दो नए प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे राज्य का औद्योगिक विकास तेज होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. इसके अलावा, डिस्टलरी, बॉटलिंग प्लांट, वाइनरी और ब्रूवरी उद्योगों में निवेश बढ़ने से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर जैसे जिलों में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है.

उत्तराखंड में निर्मित मदिरा की मांग न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है. अब तक राज्य से लगभग 12 लाख पेटियाँ अमेरिका, इटली, अफ्रीका और घाना जैसे देशों में निर्यात की जा चुकी हैं. इससे उत्तराखंड को विदेशी मुद्रा अर्जित करने का लाभ मिला है और "मेड इन उत्तराखंड" ब्रांड की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है.

उत्तराखंड आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की है, जिससे राज्य को राजस्व का अधिकतम लाभ मिला है. साथ ही, विभाग ने सरल अनुज्ञापन प्रक्रियाओं को अपनाकर मदिरा उद्योगों को निवेश के लिए आकर्षित किया है. इससे न केवल प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े हैं, बल्कि स्थायी आर्थिक प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है.

सरकार का कहना है कि आने वाले वर्षों में यह नीति राज्य के मूल निवासियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ती रहेगी. इस नीति के माध्यम से उत्तराखंड ने न केवल आर्थिक दृष्टि से मजबूती हासिल की है, बल्कि राज्य में निवेश के नए द्वार भी खोले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल एसपी कृष्ण विश्नोई होली पार्टी में झूम-झूमकर नाचे, ‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’ गाने पर किया डांस
संभल एसपी कृष्ण विश्नोई होली पार्टी में झूम-झूमकर नाचे, ‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’ गाने पर किया डांस
Mahoba News: महोबा में सड़क पर किसान, अन्नदाताओं की अर्जुन सहायक परियोजना से डूब रही जमीन पर मुआवजे की मांग
महोबा में सड़क पर किसान, अन्नदाताओं की अर्जुन सहायक परियोजना से डूब रही जमीन पर मुआवजे की मांग
UP News: कल्याण सिंह ने बाबरी मस्जिद के बचाव को लेकर पूरी तरह से झूठ बोला, केके वेणुगोपाल का बड़ा खुलासा
कल्याण सिंह ने बाबरी मस्जिद के बचाव को लेकर पूरी तरह से झूठ बोला, केके वेणुगोपाल का बड़ा खुलासा
Hapur News: हापुड़ में ओवरलोड ट्रक की वजह से टूटकर कार पर गिरी 11000 KV की लाइन, बाल-बाल बचा परिवार
हापुड़ में ओवरलोड ट्रक की वजह से टूटकर कार पर गिरी 11000 KV की लाइन, बाल-बाल बचा परिवार

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
Bihar Politics: बीजेपी मानेगी बात या नीतीश कुमार रह जाएंगे खाली हाथ? JDU ने अभी से कर दी बड़ी डिमांड
बीजेपी मानेगी बात या नीतीश कुमार रह जाएंगे खाली हाथ? JDU ने अभी से कर दी बड़ी डिमांड
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Alcohol And Erectile Dysfunction: क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
Embed widget