एक्सप्लोरर

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में बरकरार रहा बीजेपी का जलवा, 11 में से 9 सीट पर दर्ज की जीत

Nikay Chunav Result: उत्तराखंड निकाय चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा दिखाई दिया है, बीजेपी ने 11 नगर निगमों में से 9 पर जीत हासिल की है.

Uttarakhand Nikay Chunav Result: उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा साफ तौर पर नजर आया. 11 नगर निगमों में से 9 में भाजपा ने मेयर पद पर जीत दर्ज की, जबकि श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने जीत हासिल कर भाजपा को झटका दिया. देहरादून में मतगणना देर रात तक जारी रही. सुबह से ही मतगणना को लेकर प्रदेशवासियों में उत्सुकता बनी रही. नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के नतीजों के बाद सबकी नजरें नगर निगमों पर टिकी थीं.

श्रीनगर नगर निगम में भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने हराया, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ. गढ़वाल के पांच जिलों की नगर पालिकाओं में निर्दलीयों ने अपनी मजबूती दिखाई. 16 नगर पालिका सीटों में से निर्दलीयों ने 8 पर जीत दर्ज की, भाजपा को 5 सीटें मिलीं, और कांग्रेस ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया. नगर पंचायतों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. 21 नगर पंचायत सीटों में भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 8 और निर्दलीयों ने 4 सीटें जीतीं.

नगर पंचायतों में नहीं चला बीजेपी का जादू
चमोली जिले में भाजपा और कांग्रेस ने नगर पालिका सीटों पर 2-2 की बराबरी की, लेकिन नगर पंचायतों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई, जहां उसने 4 सीटों पर जीत दर्ज की. रुद्रप्रयाग जिले में निर्दलीयों ने नगर पालिका सीट पर बाजी मारी, जबकि नगर पंचायत की 4 सीटों में 2 पर भाजपा और 1-1 पर कांग्रेस और निर्दलीयों ने कब्जा जमाया. टिहरी जिले की 6 नगर पंचायतों में 5 पर भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि 1 पर निर्दलीय विजयी रहे. नगर पालिकाओं में नई टिहरी और मुनिकीरेती में निर्दलीयों ने जीत दर्ज की, चंबा में भाजपा विजयी रही, जबकि देवप्रयाग नगर पालिका में भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी थी.

उत्तरकाशी जिले में नगर पंचायत नौगांव में भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि नगर पालिका सीटों पर निर्दलीयों का दबदबा रहा. चार नगर पालिका सीटों में से बाड़ाहाट, चिन्यालीसौड़ और बड़कोट में निर्दलीयों ने जीत हासिल की, जबकि पुरोला में कांग्रेस विजयी रही. पौड़ी जिले में कांग्रेस और निर्दलीयों ने बढ़त बनाई. 7 निकायों में से 5 पर इनका कब्जा रहा. नगर पालिका पौड़ी और दुगड्डा में निर्दलीय विजयी रहे. सतपुली और स्वर्गाश्रम जोंक नगर पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा रहा.

निकाय चुनाव परिणाम पर सीएम धामी ने जताया जनता का आभार
चुनाव परिणामों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग और कर्मचारियों का धन्यवाद दिया. विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रतिनिधि मिलकर प्रदेश को क्लीन और ग्रीन बनाने की दिशा में कार्य करेंगे. उन्होंने वादा किया कि बिजली, पानी, सड़क, कूड़ा प्रबंधन और अन्य सुविधाओं को जनता तक बेहतर ढंग से पहुंचाया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के मेयर और निकाय प्रमुख कस्बों और नगरों को सुंदर और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. सीसीटीवी, सोलर लाइट्स और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. साथ ही, पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाई जाएंगी ताकि राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो. इस चुनाव में भाजपा ने नगर निगमों में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए "ट्रिपल इंजन" मॉडल की सफलता को दोहराया. हालांकि नगर पंचायतों और पालिकाओं में निर्दलीयों और कांग्रेस ने चुनौती पेश की. कुल मिलाकर, भाजपा ने नगर निगमों में अपना वर्चस्व कायम रखा, लेकिन पालिकाओं और पंचायतों में उसे चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: यूपी को चार हिस्सों में विभाजित करना चाहिए या नहीं? सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: ईरान की मदद के लिए आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
लखनऊ: ईरान की मदद के लिए आगे आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
Fatehpur News: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
फतेहपुर: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
Varanasi News: अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget