एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का विरोध तेज, मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ियों को लेकर दिए बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को गैरसैंण में सैकड़ों लोगों ने उनका विरोध किया.

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के पहाड़ के लोगों के खिलाफ कथित असंसदीय टिप्पणी के विरोध में उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना रोष जताया और उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की. पहाड़ स्वाभिमान मंच के आह्वान पर आयोजित इस जनाक्रोश रैली में भाग लेने के लिए सुबह से लोग जुटने लगे. रैली में उत्तराखंड के अनेक सामाजिक संगठनों के लोग तथा गैरसैंण क्षेत्र के ढेरों गांवों की महिलाएं भी शामिल हुईं. इस दौरान महिलाएं और पुरुष ‘‘मैं हूं पहाड़ी’’ लिखी तख्तियां लिये हुए और टोपी पहने नजर आए.

प्रेम चंद अग्रवाल पुष्कर सिंह धामी सरकार में मंत्री हैं और वित्त एवं संसदीय मामलों जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं. वे राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी हैं. हाल ही में, राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अग्रवाल ने कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट द्वारा उन पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्होंने राज्य के दर्जे की लड़ाई यह दिन देखने के लिए नहीं लड़ी थी, जब ‘पहाड़ी’ और ‘देसी’ के बीच विभाजन किया जा रहा है. अग्रवाल और विपक्षी विधायकों के बीच बहस के दौरान मंत्री के मुंह से अपशब्द भी निकल गए थे.

अग्रवाल अपने बयान पर खेद जता चुके हैं और भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने भी उन्हें तलब कर उन्हें सार्वजनिक जीवन में संयम बरतने और उचित शब्दावली का प्रयोग करने की कड़ी हिदायत दी है. गढ़वाल क्षेत्र के रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी तथा कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल जिलों से लोग रैली के लिए गैरसैंण में इकट्ठा हुए. रैली को संबोधित करते हुए अधिकतर वक्ताओं ने एक स्वर में मंत्री की बर्खास्तगी की मांग उठायी.

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग

इस मौके पर मूल निवास तथा भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि एक ओर उत्तराखंड के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई भू कानून व मूल निवास के रूप में लड़ी जा रही है वहीं उत्तराखंड निर्माण के 25 साल बाद अब लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में मंत्रियों द्वारा बाकायदा खुलेआम अपशब्द कहे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपने स्वाभिमान की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लिया जाएगा.

केदारनाथ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार त्रिभुवन चौहान ने कहा कि मंत्री विधानसभा में पहाड़ी लोगों को अपशब्द बोल रहे थे और सत्ताधारी पार्टी के विधायक चुप बैठे रहे. उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.’’ लैंड लॉ कमेटी के प्रदेश सदस्य लुशुन टोडरिया ने कहा कि अग्रवाल पहाड़ की जनता के साथ दुर्व्यवहार करते हैं तथा नियमों की धज्जियां उड़ाकर पहाड़ की खूबसूरत घाटियों में आलीशान होटल बनाकर पैसा कमाते हैं.  द्वाराहाट से मौजूदा विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि जब मंत्री विधानसभा के अंदर पहाड़ियों को अपशब्द कह रहे थे तो,उन्होंने ही सबसे पहले विरोध दर्ज कराया था और अब यह लड़ाई अंतिम निर्णय तक सड़कों पर लड़ी जाएगी.

द्वाराहाट से पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रांति दल के नेता पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण के पीछे की मूल अवधारणा पहाड़ और पहाड़ियों का संरक्षण थी लेकिन अब विधानसभा के अंदर भी पहाड़ियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है. रैली के संयोजक सुरेश बिष्ट ने कहा कि इस आंदोलन की एक सूत्रीय मांग यह है कि पहाड़ियों को अपशब्द कहने वाले मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और ऐसा न होने पर आगे अलग-अलग स्थानों पर आंदोलन किए जाएंगे. उन्होंने रैली में पंहुचे सभी आंदोलनकारियों का आभार भी प्रकट किया.

जनाक्रोश रैली की शुरुआत गैरसैंण के रामलीला मैदान से हुई जहां आंदोलनकारियों ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद ‘उत्तराखंड जिंदाबाद’, ‘पहाड़ी एकता जिंदाबाद’ और ‘गैरसैंण जिंदाबाद’ के नारे लगाए. गैरसैंण के रामलीला मैदान से तहसील कार्यालय तक रैली निकाली गई जिसके बाद उपजिलाधिकारी अंकित राज के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. तहसील से वापसी पर गैरसैंण तिराहे पर मंत्री अग्रवाल का पुतला फूंका गया और उनके खिलाफ नारेबाजी की गयी. 

अपर्णा यादव बोलीं-  'सीएम योगी के नाम से डरते हैं आतंकी, राम मंदिर को छू भी नहीं पाएंगे..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadohi News: भदोही में बुजुर्ग की सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
भदोही में बुजुर्ग की सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
यूपी में जनगणना पर सियासत, अखिलेश यादव के विधायक ने जातीय आधार पर गिनती को लेकर उठाए सवाल
यूपी में जनगणना पर सियासत, अखिलेश यादव के विधायक ने जातीय आधार पर गिनती को लेकर उठाए सवाल
Lucknow News: लखनऊ में सीतापुर हाईवे पर कई दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
लखनऊ में सीतापुर हाईवे पर कई दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
ग्रेटर नोएडा में महंगा हुआ पानी, वॉटर टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे शहरवासी
ग्रेटर नोएडा में महंगा हुआ पानी, वॉटर टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे शहरवासी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
Iran-US War: ‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
Lung Cancer Early Signs: 3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
Video: एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
Embed widget