एक्सप्लोरर

Uttarakhand Seed Scam: उत्तराखंड में बीज घोटाले से संबंधित अहम फाइल सचिवालय से गायब, RTI से हुआ खुलासा

Uttarakhand Seed Scam News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के हरि शंकर पांडे ने बीज प्रकरण अभिकरण में हुए बीज और टैग के फर्जीवाड़े से संबंधित पत्रावली सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीज घोटाले (Seed Scam) से संबंधित एक महत्वपूर्ण फाइल सचिवालय से गायब हो गई है, इसको लेकर अब शासन में हड़कंप मचा हुआ है. उत्तराखंड सचिवालय (Uttarakhand Secretariat) से बीज घोटाले से संबंधित फाइल गुम होने का मामला तब सामने आया, जब सूचना के अधिकार के तहत इस फाइल की प्रतियां मांगी गईं. इसके बाद संबंधित अनुभाग अधिकारी ने मामले में एफआईआर तो दर्ज करा दी है लेकिन दो साल बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है. सूचना आयोग ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए कृषि सचिव को प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं.

प्रयागराज के हरि शंकर पांडे ने बीज प्रकरण अभिकरण में हुए बीज और टैग के फर्जीवाड़े से संबंधित पत्रावली सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी. प्रकरण में सूचना न उपलब्ध होने की वजह से मामला सूचना आयुक्त तक पहुंचा. सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित पत्रावली अक्टूबर 2020 को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्कालीन कृषि सचिव राम विलास यादव के कार्यालय भेजी गई थी लेकिन वहां से वापस नहीं आई.

सूचना आयुक्त ने सचिवालय की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

इस घटना के दो साल बाद जब पत्रावली से संबंधित आरटीआई मांगी गई तो पता चला कि फाइल गुम हो चुकी है, तब एफआईआर दर्ज कराई गई. इसे लेकर सूचना आयोग ने अपनी टिप्पणी में लिखा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि लोक सूचना अधिकारी की ओर से महज खानापूर्ति के लिए गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई है. सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने अपने अंतरिम आदेश में सचिवालय की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा है कि सचिवालय का शायद ये ऐसा इकलौता प्रकरण होगा, जहां घोटाले की फाइल ही गायब हो गई.

जेल में है तत्कालीन अधिकारी

योगेश भट्ट ने आगे कहा कि इसे फाइलों के मूवमेंट और रखरखाव की निरंकुशता मानी जा सकती है. 2020 में फाइल ऐसे अधिकारी के कार्यालय से गायब हुई है जो आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में है. वहीं उत्तराखंड के पूर्व सचिव राम विलास यादव आय से अधिक संपत्ति के मामले में इस वक्त जेल में है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'परिवार में न्याय नहीं कर पा रहे हैं', यूसीसी पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिसाइलों की गूंज के बीच अबू धाबी में फंसे थे स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य, सुरक्षित लौटे अयोध्या
मिसाइलों की गूंज के बीच अबू धाबी में फंसे थे स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य, सुरक्षित लौटे अयोध्या
Agra News: खौफनाक वारदात, शादी का दबाव बना रही लड़की ने प्रेमी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
आगरा में खौफनाक वारदात, शादी का दबाव बना रही लड़की ने प्रेमी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
Dehradun News: ट्यूशन से घर लौट रहा था लड़का, दोस्तों ने अगवा कर ईंट-डंडों से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
देहरादून में ट्यूशन से घर लौट रहा था लड़का, दोस्तों ने अगवा कर ईंट-डंडों से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
सावधान! KYC के नाम पर बैंक खाते से 2.95 लाख की ठगी, देहरादून में साइबर जालसाजों पर केस दर्ज
सावधान! KYC के नाम पर बैंक खाते से 2.95 लाख की ठगी, देहरादून में साइबर जालसाजों पर केस दर्ज

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान का भारत को लेकर बड़ा ऐलान, जानें क्या दी खुशखबरी?
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान का भारत को लेकर बड़ा ऐलान, जानें क्या दी खुशखबरी?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
Embed widget