एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बड़कोट में डबरकोट की पहाड़ी से लगातार गिर रहे हैं पत्थर, यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के बड़कोट में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर ओजरी के पास डबरकोट की पहाड़ी एक्टिव हो गई है. पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के बड़कोट (Barkot) में जाता हुआ मानसून अब यमुनोत्री नेशनल हाईवे (Yamunotri National Highway) के लिए भी एक बड़ी बाधा पैदा करते हुए लौट रहा है. नेशनल हाईवे-94 में ओजरी के पास डबरकोट (Dabarkot) की पहाड़ी एक बार फिर सक्रिय हो गई है. पहाड़ी से पत्थरों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है जिससे यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रोजाना डबरकोट के पास पहाड़ी से मलबा आने से मार्ग बंद और खुलने का सिलसिला जारी है. 

डबरकोट पहाड़ी से गिर रहे हैं पत्थर

डबरकोट की पहाड़ी से जिस तरह से पत्थर गिर रहे हैं वो यमुनोत्री धाम में दर्शनों के लिए आने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं. इस डेंजर जोन में भले राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने को लेकर दो जेसीबी मशीन तैनात की हुई है, लेकिन पहाड़ी से गिरते पत्थरों के आने के बाद श्रद्धालुओं को भी कई घंटो तक मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है. यात्रा को सुरक्षित चलाने के लिए पुलिस के दो जवान भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में तैनात किये गए हैं.

2017 में यहां फंस गए थे हजारों श्रद्धालु

दरअसल यमुनोत्री नेशनल हाईवे के ओजरी डबरकोट में 2017 में पहाड़ी से चट्टानी मलबा व पत्थरों के आने का सिलसिला शुरू हुआ था, तो हजारों श्रदालु इस दौरान यमुनोत्री की तरफ फंस गए थे. प्रशासन ने स्यानाचट्टी से ओजरी बैंड तक वैकल्पिक मोटर रोड़ बनाकर श्रद्धालुओं को जैसे तैसे निकाला था. लेकिन अब फिर से डबरकोट की पहाड़ी से चट्टानी मलबा व पत्थरों के आने से परेशानी खड़ी हो गई है जबकि पहले बनाए गए वैकल्पिक मार्ग में अब पत्थरों का ढेर हो गया है. जहां से आवाजाही बिलकुल भी नही की जा सकती.

भले ही पिछले दो साल तक पत्थर न आने से प्रशासन ने चैन की सांस ली लेकिन अब पहाड़ी के एक्टिव होने से श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रशासन की भी मुश्किलें बढ़ गईं हैं. श्रद्धालु डबरकोट में पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों को देखकर काफी भयभीत भी हो रहे हैं. 

अलर्ट पर प्रशासनिक अधिकारी
आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पेटवाल का कहना है कि मार्ग को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी मशीन समेत NH विभाग को हर समय अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है ताकि यात्रा प्रभावित न हो. डबरकोट बंद होने से न केवल चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है बल्कि गीठ पट्टी के करीब एक दर्जन से ज्यादा गांव की आवाजाही भी रोजाना कई घंटो तक प्रभावित हो रही है.  

ये भी पढ़ें- 

जौहर विश्वविद्यालय में जमीन के नीचे दबी मिली नगर पालिका की सफाई मशीन, आजम खान समेत चार पर FIR

UP Monsoon Session: विधानसभा में योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बिना नाम लिए ब्रजेश पाठक पर यूं साधा निशाना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
पुलिस विभाग तक पहुंची ऋषिकेश कसीनो कांड की आंच, चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस विभाग तक पहुंची ऋषिकेश कसीनो कांड की आंच, चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'

वीडियोज

Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद, US कांग्रेस ने जारी कर दी रिपोर्ट
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद!
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
Embed widget