एक्सप्लोरर

UCC के खिलाफ दस्तावेज लेखाकारों और वकीलों का हल्ला बोल, कई जिलों में कार्य बहिष्कार जारी

UCC Bill in Uttarakhand: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इसमें कई नियमों को ऑनलाइन करने से राज्य के वकीलों और दस्तावेज लेखाकारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

Udham Singh Nagar News Today: उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. यूसीसी को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. अब वैवाहिक पंजीकरण और वसीयत पंजीकरण से अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखाकारों को बाहर करने के विरोध में पूरे उत्तराखंड में जगह- जगह पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. 

इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले में कई तहसीलों में एक सप्ताह से अधिक समय से अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखाकारों का कार्य बहिष्कार चल रहा है. इससे आम लोगों को अन्य कामों के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है.

लेखाकार- अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
प्रदेश में लागू यूसीसी कानून के तहत अब वसीयत पंजीकरण और वैवाहिक पंजीकरण को ऑनलाइन करने से आक्रोशित वकीलों और दस्तावेज लेखाकार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में पिछले दस दिनों दस्तावेज लेखाकारों और अधिवक्ताओं के जरिये लगातार कार्य बहिष्कार किया जा रहा है.

इसके अलावा किच्छा, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, सितारगंज और खटीमा में भी दस्तावेज लेखाकारों और अधिवक्ताओं के जरिये विरोध किया जा रहा है. अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखाकारों के कार्य बहिष्कार के कारण आम जनता के कार्य भी प्रभावित हो रहें हैं, जिससे उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है.

अधिवक्ताओं ने दी चेतावनी
वरिष्ठ अधिवक्ता जीवन जोशी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार तक अधिवक्ताओं को परेशान करने वाले नियम लेकर आ रही है. इन नियमों के कारण अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में लागू किए गए यूसीसी में वसीयत और वैवाहिक पंजीकरण को ऑनलाइन कर दिया है.

वरिष्ठ अधिवक्ता जीवन जोशी ने यूसीसी में वसीयत और वैवाहिक पंजीकरण ऑनलाइन होने से वकीलों और दस्तावेज लेखाकारों को बेरोजगार करने का काम किया है. इसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही अपना निर्णय वापस नहीं लिया, तो हमें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: यूपी में सड़क चौड़ीकरण के क्रेडिट पर भिड़े BJP- निषाद पार्टी के MLA, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में नहीं चलेंगे अनफिट घोड़े-खच्चर, CM धामी के मंत्री का सख्त निर्देश
चार धाम यात्रा में नहीं चलेंगे अनफिट घोड़े-खच्चर, CM धामी के मंत्री का सख्त निर्देश
UP News: संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
Sambhal News: 'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार
'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget