एक्सप्लोरर

Uttarakhand Tunnel Accident: स्टील पाइप डालकर निकाले जाएंगे टनल में फंसे 40 मजदूर, मंगाई ड्रिलिंग मशीन, रेस्क्यू के लिए हैं दो प्लान

Uttarkashi Tunnel Accident: आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने बताया कि मलबा हटाने के दौरान लगातार ऊपर से और मलबा गिर रहा है, जिसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट आ रही है.

Uttarakhand Tunnel Accident: उत्तरकाशी के बड़कोट में निर्माणाधीन टनल में धंसाव के बाद फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को पचास घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबा हटाने में खासी दिक्कतें आ रही हैं. जितना मलबा नीचे से हटाया जा रहा है ऊपर से मिट्टी उतनी ही गिर रही है. अधिकारियों ने देहरादून से ऑगर ड्रिलिंग मशीन मंगाई है, जिसके जरिये 900 मिमी का स्टील पाइप डाला जाएगा. 

टनल के अंदर चालीस मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अबतक टनल में फंसे मजदूरों से वॉकी टॉकी के जरिए संपर्क किया जा रहा है. इसके साथ ही पाइप के जरिये ऑक्सीजन का भी प्रबंध किया गया है और खाने-पीने का सामान मजदूरों तक पहुंचाया जा रहा है. श्रमिकों के पास रोशनी के लिए मशालें भी हैं. 

रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही है रुकावट
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मलबे को हटाने का काम कर रही है. मलबे को ट्रकों के जरिए बाहर निकाला जा रहा है, लेकिन मलबा हटाते वक्त ऊपर से लगातार मिट्टी गिर रही है. आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने बताया कि मलबा गिरने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट आ रही है. ऐसे में गिरते मलबे से निपटने के लिए शॉटक्रीट विधि का इस्तेमाल किया जा रहा है. जो आंशिक रूप से सफल रही है. 

ऊपर से लगातार गिर रहा है मलबा
रंजीत सिन्हा ने बताया कि सुरंग क्षेत्र की चट्टान काफी ढीली हैं, यहां की मिट्टी भुरभुरी है, जिसकी वजह से मलबा हटाने पर ऊपर से और मलबा गिर रहा है. ऐसे में शॉटक्रीट तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसके तहत जैसे ही मलबा हटाया जाता है, उसके तुरंत बाद हाई प्रेशर के साथ छत पर कंक्रीट फेंका जाता है. इस तकनीक से हमें आंशिक सफलता मिल रही है.

आपदा सचिव ने बताया कि एक दूसरा विकल्प भी तलाशा जा रहा है, जिसके तहत मलबे में छेद करने के लिए देहरादून से एक ड्रिलिंग मशीन मंगाई गई है. इसके जरिए अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए 900 मिमी स्टील पाइप डालकर रास्ता बनाया जाएगा. उम्मीद है कि बुधवार से टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा. 

इन राज्यों के श्रमिक फंसे
इस टनल में कई राज्यों के मजदूर फंसे हुए हैं. उत्तरकाशी आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर दी गई लिस्ट के मुताबिक टनल में फंसे मजदूरों में सबसे ज्यादा झारखंड के 15 मजदूर हैं. दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश हैं, जिसके 8 मजदूर फंसे हुए हैं. इसके अलावा बिहार के 3, बंगाल के 4, उत्तराखंड के 2, हिमाचल का 1, असम के 2, उड़ीसा के 5 मजदूर शामिल हैं. 

ऑल वेदर रोड परियोजना का हिस्सा है ये टनल
ये टनल ऑल वेदर रोड परियोजना का हिस्सा है. इसके तहत उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम को जोड़ा जा रहा है. ये सुरंग 4.5 किमी लंबी है, जिसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) की देखरेख में नवयुग इंजीनियरिंग द्वारा किया जा रहा है. इसके अगले फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन इस हादसे के बाद इसमें और वक्त लग सकता है. 

Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फंसे 40 मजदूरों की लिस्ट जारी, सबसे ज्यादा लोग इन दो राज्यों के, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा: पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी उड़ाया, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज
मथुरा: पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी उड़ाया, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज
गाजियाबाद में लापता दूध व्यापारी सुराग नहीं, गुस्साए परिजनों ने किया प्रदर्शन, 2025 के हत्याकांड से जुड़े तार
गाजियाबाद में लापता दूध व्यापारी सुराग नहीं, गुस्साए परिजनों ने किया प्रदर्शन, 2025 के हत्याकांड से जुड़े तार
नोएडा सेक्टर-75 की Ivy County सोसाइटी में भयावह आग, पूरा फ्लैट जलकर खाक, दूर तक दिखा काला धुआं
नोएडा सेक्टर-75 की Ivy County सोसाइटी में भयावह आग, पूरा फ्लैट जलकर खाक, दूर तक दिखा काला धुआं
CM Yogi Birthday: बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जानें- क्या कहा?
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जानें- क्या कहा?

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से डील पर बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
ईरान से बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Embed widget