एक्सप्लोरर

Uttarakhand की दो सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें- कब है नॉमिनेशन, वोटिंग और काउंटिंग की डेट

Uttarakhand Assembly की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे. इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. यहां देखें पूरी जानकारी

Uttarakhand By Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है. राज्य विधानसभा की बदरीनाथ और मंगलौर निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव होगा. आयोग के अनुसार 14 जून को इसके लिए अधिसूचना जारी होगी. फिर 21 जून तक नामांकन किया जा सकता है. वहीं 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. इसके बाद 10 जुलाई को मतदान होगा. वहीं 13 जुलाई को काउंटिंग होगी. आयोग के अनुसार 15 जुलाई 2024 से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो जानी चाहिए. बदरीनाथ सिंह पर राजेंद्र सिंह भंडारी के इस्तीफे और मंगलौर सीट पर सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए जा रहे हैं.

उपचुनाव का ऐलान करते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि आयोग ने उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध करा दिए गए हैं और इन मशीनों की मदद से मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं.

वोट करने के लिए काम आ सकते हैं ये दस्तावेज
मतदाता की पहचान के लिए निर्वाचन फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) मुख्य दस्तावेज होगा. हालांकि, मतदान केंद्र पर नीचे दिए गए पहचान दस्तावेजों में से कोई भी दिखाया जा सकता है: i.आधार कार्ड,
ii.मनरेगा जॉब कार्ड,
iii.बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक,
iv.श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,
v.ड्राइविंग लाइसेंस,
vi.पैन कार्ड,
vii.एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड,
viii.भारतीय पासपोर्ट, ix.फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज,
x.केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, 
xi.एमपी/एमएलए/एमएलसी को जारी आधिकारिक पहचान पत्र.
xii.विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार

दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

साल 2022 में संपन्न हुए उत्तराखंड विधासनभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी. हालांकि सीएम पुष्कर सिंह धामी अपना चुनाव खटीमा से हार गए थे. बाद में वह चंपावत सीट से चुनाव लड़कर जीते. 2022 के चुनाव में बीजेपी को 44.3 फीसदी वोट मिले थे और 47 सीटें हासिल की थीं. वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में 19 सीटें मिलीं थीं और 37.9 फीसदी मत मिले थे.

राजेंद्र सिंह भंडारी, कांग्रेस के विधायक थे. चुनाव से पहले वह इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. सरवत करीम अंसारी बसपा के विधायक थे. बीते साल अक्टूबर में उनका निधन हो गया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget