एक्सप्लोरर

इजराइल में जंग के बीच घर लौटा BHU शोध छात्र, युद्ध के हालात को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

Israel Lebanon War: मिडिल ईस्ट में इजराइल के साथ लेबनान और फिलिस्तीन के बीच भीषण युद्ध जारी है. इस युद्ध के बीच बीएचयू के एक शोध छात्र इजराइल से लौटे हैं. जिन्होंने वहां के युद्ध के हालात बयान किए.

Varanasi News Today: इजराइल का लेबनान- फिलीस्तीन के बीच चल रहे जंग को लेकर दुनिया भविष्य के परिणाम को सोचकर चिंतित है. ऐसे में इजरायल के साथ अन्य देशों से व्यापारिक, राजनीतिक और अन्य रिश्तों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. 

BHU से पीएचडी की पढ़ाई पूरी करके बतौर वैज्ञानिक इजराइल में कार्य कर रहे प्रज्वल प्रताप सिंह वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने प्रोफेसर डॉ ज्ञानेश्वर चौबे से मुलाकात की. इजराइल के वर्तमान हालात पर भी चर्चा हुई की ऐसे विपरीत माहौल में भी वहां के लोग अपने आप को कैसे मानसिक और शारीरिक रूप से दैनिक कामकाज के लिए तैयार रखते हैं. 

'इजराइल में टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग' 
हालांकि ऐसी स्थितियों में युद्ध के बीच निर्भीकता से कार्य करते रहना किसी के लिए भी आसान नहीं है . एबीपी न्यू्ज से बातचीत मे डॉ ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया की प्रज्जवल प्रताप सिंह जौनपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी पीएचडी काशी हिंदू विश्वविद्यालय से किया है. 

इसके बाद वह इसराइल के तेल अवीव यूनिवर्सिटी में असिएंट DNA पर कार्य कर रहे हैं. इन दिनों वह वर्क फ्रॉम होम के उद्देश्य से अपने देश भारत लौटे हैं. प्रोफेसर से बातचीत में उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी में इजराइल को महारत हासिल है और यही वजह है चुनौती पूर्ण हालत में भी वह अपने आप को सामान्य रखने में कामयाब रहे हैं. 

इजराइल के लेकर चौंकाने वाला खुलासा
प्रज्वल प्रताप सिंह ने बताया कि किसी भी बमबारी या हमले के पहले वहां के सायरन के माध्यम से कुछ मिनट पहले लोगों को सतर्क कर दिया जाता है. इसके अलावा मोबाइल ऐप और डिवाइस के माध्यम से लोगों को सीधे हमले की सूचना प्राप्त हो जाती है और लोग सतर्क हो जाते हैं. मानसिक- शारीरिक रूप से स्थानीय लोग अपने आप सशक्त बना चुके हैं . 

प्रज्वल प्रताप सिंह के मुताबिक, हालांकि युद्ध जैसे हालात से घबराने वाले लोगों के लिए ऐसी स्थितियां किसी भयावह सपने से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी स्थितियां कभी नहीं देखी गई, इसलिए ऐसे माहौल में कार्य करना एक भारतीय के लिए थोड़ा अलग जरूर है लेकिन इजराइल में अलग-अलग पदों पर कार्य कर रहे दूसरे देश के लोग भी अपनी दिनचर्या को ऐसे माहौल में ढाल चुके हैं.

प्रोफेसरों ने बढ़ाया हौसला
इजराइल से भारत आए प्रज्वल प्रताप सिंह अपने प्रोफेसर डॉक्टर ज्ञानेश्वर चौबे से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान प्रज्वल को देखकर डॉ ज्ञानेश्वर और अन्य प्राध्यपकों ने खुशी का इजहार करते हुए उनके सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. 

उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि जीवन में विपरीत परिस्थितियों में भी निर्भीकता से अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले लोग समाज के लिए नजीर पेश करते हैं और उनका व्यक्तित्व हमेशा ही लोगों के लिए अनुकरणीय होता है. इस दौरान घंटों तक एक दूसरे से बातचीत भी हुई.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: सपा ने 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, इन्हें मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget