एक्सप्लोरर

Dev Deepawali 2024: अध्यात्म और देशभक्ति को समर्पित होगी काशी की देव दीपावली, जानिए क्यों है खास

Varanasi News: विश्व प्रसिद्ध वाराणसी की देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी, इस देव दीपावली पर धर्म-आध्यात्म के साथ देशभक्ति की झलक भी देखने को मिलेगी. वाराणसी में इसे लेकर तैयारी अंतिम दौर में है.

Varanasi Dev Deepawali 2024: मान्यता है कि त्रिपुरासुर के अत्याचार से जब देवताओं को मुक्ति मिली थी तो उन्होंने भगवान शिव की नगरी काशी में आकर दीपोत्सव मनाया था और तब से काशी में देव दीपावली मनाई जाती है. इस बार काशी की देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी. दशास्वमेध घाट के विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के आयोजक सुशांत मिश्रा ने बातचीत में महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

सुशांत मिश्रा ने कहा कि, इस भव्य दीपोत्सव को देखने के लिए दूर दराज़ से लोग आते हैं और इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. घाटों पर दिए जलाए जाएंगे.  इस बार देव दीपावली कारगिल विजय दिवस को पूर्ण हो रहे 25 वर्ष के अवसर पर शौर्य की रजत जयंती के तौर पर मनाया जाएगा. इसके अलावा सुरक्षा दृष्टिकोण से भी निर्धारित घाट पर  सीसीटीवी कैमरा की संख्या बढाकर 20 कर दी गई है, और इस दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

सुशांत मिश्रा ने देव दीपावली आयोजन को लेकर बताया कि 15 नवंबर के दिन 21 ब्राह्मणों द्वारा मां भगवती का वैदिक ऋतिक रिवाज से पूजन किया जाएगा. इसके बाद श्री राम जन्म योगी द्वारा शंखनाद,  दुर्गा चरण और 42 कन्याओं जो रिद्धि सिद्धि के रूप में ब्राह्मणों के साथ होंगी अथवा विश्वनाथ जी के डमरू दल के 10 स्वयं सेवकों द्वारा मां भगवती की भव्य महाआरती आरंभ होगी. 15 नवंबर देव दीपावली  आयोजन को इस वर्ष कारगिल विजय दिवस को पुरे हो रहे 25 वर्ष के अवसर पर शौर्य की रजत जयंती के तौर पर भी मनाया जाएगा. इस दौरान वाराणसी के सभी 84 घाट को दियों से सजाया जाएगा.

होटल और नाव की बंपर बुकिंग
देव दीपावली के अवसर पर महीनों पहले से ही काशी के होटल और नाव की बंपर बुकिंग चल रही है. आसपास के जनपद के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग काशी के घाटों पर पहुंचते हैं और नाव पर बैठकर लोग काशी की देव दीपावली को देखते हैं. लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक देव दीपावली के अवसर पर काशी पहुंचते हैं. इस बार भी अनुमान लगाया जा रहा है कि देव दीपावली के अवसर पर काशी में पर्यटकों की संख्या 8 लाख से अधिक हो सकती है.

ये भी पढे़ं: यूपी में पिछले साल के मुकाबले सड़क हादसों की संख्या बढ़ी, ये 3 शहर सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: पेट्रोल के लिए लंबी लाइन, भीड़ के बाद बुलानी पड़ी पुलिस, अफवाह फैलाने वालों पर होगा एक्शन
लखनऊ: पेट्रोल के लिए लंबी लाइन, भीड़ के बाद बुलानी पड़ी पुलिस, अफवाह फैलाने वालों पर होगा एक्शन
Dehradun News: 1.31 करोड़ की साइबर ठगी के 3 आरोपी गिरफ्तार, STF ने महाराष्ट्र से दबोचा
देहरादून: 1.31 करोड़ की साइबर ठगी के 3 आरोपी गिरफ्तार, STF ने महाराष्ट्र से दबोचा
Basti News: पत्रकारों से दबंगों ने की बदसुलूकी, उपकरण छीनने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: पत्रकारों से दबंगों ने की बदसुलूकी, उपकरण छीनने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
Dehradun: एचओडी की प्रताड़ना से हारी अंबाला की होनहार डॉक्टर, कार में खुद को इंजेक्शन लगाकर दी जान
देहरादून: एचओडी की प्रताड़ना से हारी अंबाला की होनहार डॉक्टर, कार में खुद को इंजेक्शन लगाकर दी जान

वीडियोज

CM ममता के खिलाफ चुनावी चार्जशीट जारी करेगी BJP?
युद्ध के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंसे Donald Trump?
ईरान को घेरने अमेरिका का नया प्लान! मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी सेना
बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
Israel US Iran War Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
Delhi School: स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
Embed widget