एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी में आज से शुरू होगा पिंडरा महोत्सव, शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान

Varanasi News: वाराणसी में आज से पिंडरा महोत्सव की शुरूआत होने जा रही है. भोजपुरी कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देंगे. साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा.

Pindra Mahotsav In Varanasi: वाराणसी में आज से पिंडरा महोत्सव (Pindra Mahotsav) का आगाज हो रहा है. कार्यक्रम का आयोजन पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में किया जाएगा. इस महोत्सव में प्रमुख तौर पर भोजपुरी कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देंगे. इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का भी सम्मान किया जाएगा. यह पिंडरा महोत्सव तीन दिनों आयोजित होगा. इस आयोजन में भोजपुरी कलाकारों के अलावा जाने माने कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे.

वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 24 से 26 दिसंबर तक पिंडरा में पिंडरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. प्रथम दिन 24 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें गायक मोहन राठौर मनोहर सिंह, अलका सिंह, आराधना सिंह, रविंद्र ज्योति और विपुल चौबे मुख्य कलाकार के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा अगले दिन 25 दिसंबर को अभिनेता मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, गोपाल राय द्वारा गायन प्रस्तुति किया जाएगा. अंजलि उर्वशी लोक नृत्य, फौजदार सिंह आल्हा गायन का भी प्रस्तुति करेंगे. अंतिम दिन 26 दिसंबर को भरत शर्मा व्यास,  मदन राय, राजन तिवारी, स्वराज सिंह, अमलेश शुक्ल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पर आधारित प्रस्तुति दी जाएगी.

स्वतंत्रता सेनानी व शहीद परिवारों का होगा सम्मान
पिंडरा विधानसभा के विधायक डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर से इसकी शुरुआत हो रही है. सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा. प्रमुख तौर पर यह सांस्कृतिक आयोजन लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है. तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में भारी संख्या में लोग जुटे. तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव वाराणसी के पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा. पिंडरा महोत्सव में सभी विभागों विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाएंगे. साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेला भी लगाया जाएगा. महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों के हेल्थ को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा लिफ्ट हादसे पर बड़ा एक्शन, इस मामले में 5 लोग गिरफ्तार, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा, 'सचिन पायलट के साथ षड्यंत्र, झगड़े की जड़ गहलोत नहीं बल्कि...'
आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा, 'सचिन पायलट के साथ षड्यंत्र, झगड़े की जड़ गहलोत नहीं बल्कि...'
हरिद्वार और अस्थि विसर्जन पर बयान देकर घिरे संजय कृष्ण भैया, तीर्थ पुरोहितों ने जताई नाराजगी
हरिद्वार और अस्थि विसर्जन पर बयान देकर घिरे संजय कृष्ण भैया, तीर्थ पुरोहितों ने जताई नाराजगी
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं
UP News: योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी सहारा, लाखों लाभार्थियों को मिल रही आर्थिक मदद
योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी सहारा, लाखों लाभार्थियों को मिल रही आर्थिक मदद

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Philippines Earthquake Video: आंखों में खौफ और घुटनों पर दुनिया... फिलीपींस के भूकंप से डरे-सहमे दिखे स्कूल के बच्चे
आंखों में खौफ और घुटनों पर दुनिया... फिलीपींस के भूकंप से डरे-सहमे दिखे स्कूल के बच्चे
Galghontu Disease: मॉनसून में दूधारू पशुओं में तेजी से फैलता है यह रोग, हो सकती है मौत 
मॉनसून में दूधारू पशुओं में तेजी से फैलता है यह रोग, हो सकती है मौत 
Embed widget